फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर को अब देश में सिर्फ इन लोगों पर भरोसा, बाकी सब को ट्विटर पर कर दिया अनफॉलो

Thu, 18 Jun 2020 11:59 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 18 Jun 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar is now following only four people on Twitter PM Modi akshay kumar shahrukh khan amitabh bachchan
करण जौहर - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक करण जौहर ने लोगों की तरफ से लगातार की जा रही ऑनलाइन ट्रोलिंग के चलते अपना फोन नंबर बदल दिया है। साथ ही उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से अपने सभी करीबी दोस्तों को अनफॉलो भी कर दिया है। ऐसा करने के साथ ही करण जौहर लोगों के और ज्यादा निशाने पर आ गए हैं।

Karan Johar is now following only four people on Twitter PM Modi akshay kumar shahrukh khan amitabh bachchan
करण जौहर - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले सभी लोग  करण जौहर से बहुत गुस्सा हैं। इस प्रताड़ना से बचने के लिए करण ने अपने कई करीबी दोस्तों को अनफॉलो भी कर दिया है जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और काजोल जैसे कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं।

Karan Johar is now following only four people on Twitter PM Modi akshay kumar shahrukh khan amitabh bachchan
करण जौहर - फोटो : social media

करण अब ट्विटर पर सिर्फ आठ लोगों को फॉलो करते हैं जिसमें तीन तो उनके अपने प्रोडक्शन हाउस हैं। बाकी के पांच लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और उनके प्रोडक्शन हाउस के सीईओ अपूर्व मेहता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar is now following only four people on Twitter PM Modi akshay kumar shahrukh khan amitabh bachchan
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार की राजधानी पटना में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों का करण जौहर के प्रति आक्रोश साफ जाहिर हो रहा है। सुशांत के प्रशंसक करण जौहर और सलमान खान के पोस्टर जला रहे हैं और पुतले फूंक रहे हैं। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'ड्राइव' का निर्माण करण जौहर ने ही किया था जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आई हैं। यह फिल्म करीब दो साल तक अटकी रही और बाद में करण ने इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया। सुशांत के प्रशंसकों का मानना है कि उनके आत्महत्या करने की यह एक बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Karan Johar is now following only four people on Twitter PM Modi akshay kumar shahrukh khan amitabh bachchan
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने की वजह अवसाद बताया गया है लेकिन लोगों का मानना है कि यह अवसाद तब पैदा हुआ जब इंडस्ट्री में उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं। इसी कारण वंशवाद और गुटबाजी जैसे मुद्दे भी खूब चर्चा में आ गए हैं। ये मामला तब और भी बड़ा हो गया जब बिहार में करण जौहर समेत आठ फिल्म निर्माताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मुकदमे को दर्ज कराने वाले वकील सुधीर कुमार ओझा का आरोप है कि इन लोगों ने इरादतन सुशांत की फिल्में रिलीज नहीं होने दी थीं। यहां तक की फिल्मों से जुड़े पुरस्कार समारोहों में भी सुशांत को नहीं बुलाया जाता था। इन सब चीजों से निराश और हताश होकर सुशांत ने आत्महत्या कर ली है।

श्रद्धा कपूर ने लिखा सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल पोस्ट, कहा- 'वो अपनी ही धुन पर नाचता था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed