फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा महेश भट्ट के साथ कैसे हैं रिश्ते, बताया, 'सुशांत भी उनको करते थे पसंद'

Thu, 27 Aug 2020 08:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Aug 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Interview: Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty talk about her and late actor relationship with Mahesh Bhatt
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : file photo

दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सवालों के घेरे में हैं। वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों को भी इस मामले में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती और निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के रिश्ते को लेकर कई बार मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें सामने आई हैं। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के साथ अपने रिश्ते के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके कैसे रिश्ते थे इस बारे में बताया है। 

Rhea Chakraborty Interview: Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty talk about her and late actor relationship with Mahesh Bhatt
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

दरअसल रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक निजी अंग्रेजी न्यूज चैनल से बात की। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के अलावा महेश भट्ट के साथ कैसे रिश्ते हैं इस बारे में बताया है। रिया चक्रवर्ती ने आठ जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'सुशांत ने मुझे खुद घर जाने को बोला था। इसके बाद मैं टूट गई थी और मैंने महेश भट्ट सर से बात की।'

Rhea Chakraborty Interview: Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty talk about her and late actor relationship with Mahesh Bhatt
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, वरुण मित्रा - फोटो : Instagram: @Inbollywood

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'मैं उन दिनों खुद पैनिक अटैक्स से गुजर रही थी। ऐसे में मैंने महेश भट्ट साहब से बात की, क्योंकि वह मेरे लिए पिता जैसे हैं। वह हमारे रिश्ते को बहुत अच्छे से जानते थे। वह मुझे बच्चा कहकर बुलाते हैं और मैं उन्हें सर। इसलिए मैंने उन्हें फोन करके बोला कि सर मेरे में अब दम नहीं रहा। मैं आगे कैसे बढ़ऊं। जिसके बाद भट्ट सर ने मुझे मेरी परिवार के लिए आगे बढ़ने की सलाह दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Interview: Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty talk about her and late actor relationship with Mahesh Bhatt
महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @Inbollywood

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'महेश भट्ट के साथ हुई मेरी इस चैट को गलत तरीके से दिखाया गया और मुझे उनकी गर्लफ्रेंड बताया गया। भट्ट साहब से मेरी हमेशा से अच्छी बात रही है जबसे मैंने उनके साथ काम किया। इतना ही  नहीं सुशांत सिंह राजपूत और भट्ट साहब का रिश्ता भी बहुत खास था। वह सुशांत को मेरे परे मिला थे। इन दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी। भट्ट साहब से मिलने के बाद सुशांत सिंह राजपूत को काफी अच्छा लगा था और उन्होंने ट्विटर पर खुशी भी जाहिर की थी। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Interview: Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty talk about her and late actor relationship with Mahesh Bhatt
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। रिया ने कहा, 'मैं और सुशांत सिंह राजपूत अपने रिश्ते को लेकर हमेशा गंभीर रहे थे। वह मुझसे हमारे भविष्य के बारे में बोलता था, लेकिन मैं इस पर जो ज्यादा कुछ नहीं कहती थीं। हां मैं उससे यह जरूर करती थीं कि मुझे छोटी सुशांत जरूर चाहिए। जो बिल्कुल तुम्हारी तरह हो।' 

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से कहा था, 'मुझे एक छोटा सुशांत चाहिए', रिश्ते के बारे में बोली ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed