{"_id":"631e1debace40202b34dadad","slug":"rhea-chakraborty-latest-photoshoot-in-glamorous-look-fans-says-nazar-na-lage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती की ग्लैमरस तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस, बोले खूबसूरती को नजर न लगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती की ग्लैमरस तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस, बोले खूबसूरती को नजर न लगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह अब इन सब से उबर चुकी हैं और काम पर फोकस करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब रिया अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें आदि साझा करती रहती हैं। आज भी रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस लुक में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
ग्लैमरस लुक से बनाया फैंस को दीवाना
साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। ब्लैक ब्रालेट के ऊपर एक्ट्रेस डीप नेक जालीदार ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ रिया शनशाइन कर रही हैं। फोटोशूट करते समय चेहरे पर हल्की लाइट का इस्तेमाल किया गया है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। यूजर्स उनकी पोस्ट पर एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
3 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
तस्वीरें शेयर करते हुए दिया दिलचस्प कैप्शन
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम से अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिलचस्प कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- मैंने विश्वास को चुना है और आपने? इसके बाद एक यूजर ने लिखा- मैंने प्यार को चुना है और आपने। बाकी यूजर्स उनकी तारीफ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स से लेकर फैंस ने भी लुटाया प्यार
रिया की इन लेटेस्ट ग्लैम तस्वीरों के देखकर यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से भी खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखे। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आपकी खूबसूरती को नजर न लगे। वहीं दूसरे ने भी लिखा- सच में गॉर्जियस लुक है। बाकी भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसाते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।