{"_id":"631e14567eca9f217e42c845","slug":"alia-bhatt-reaction-on-brahmastra-worldwide-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से खुश हुईं आलिया भट्ट, खास अंदाज में जताया फैंस का आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से खुश हुईं आलिया भट्ट, खास अंदाज में जताया फैंस का आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत के बाद फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। फिल्म के कलेक्शन देखकर आलिया भट्ट भी सातवें आसमान पर हैं। 9 सितंबर को रिलीज हुई अयान मुखर्जी के निर्देशन में इस फिल्म ने पहले दिन वल्डवाइड 75 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म दुनियाभर में 85 करोड़ कमाए हैं, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 160 करोड़ हो गया है।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर आलिया ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के इंस्टा पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। इस स्टोरी में फिल्म के दो दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लिखा है। वहीं उनके दूसरे इंस्टा स्टोरी पर लिखा हुआ है कि प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं होता। इस स्टोरी के साथ आलिया ने हार्ट अमोटिकॉन भी शेयर किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में वानर अस्त्र के रूप में शाहरुख खान और जल अस्त्र के रूप में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी शामिल है। इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म अभी तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 400 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा आलिया भट्ट फरहान अख्तर की जी ले जरा में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की सह-कलाकार होंगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और एक हॉलीवुड फिल्म, हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।