फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब महेश भट्ट ने बताया था सच्चे प्यार का मतलब, बात सुनकर रिया चक्रवर्ती ने तुरंत लगा लिया था गले

Wed, 26 Aug 2020 07:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 26 Aug 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt Throwback Video From Jalebi Promotions Producer Talks About Love
महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @Inbollywood

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर कई संगीन आरोप लगाए हैं। रिया पर आरोप लगने के बाद शक की सुई फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट के ऊपर भी आ टिकी है। हाल ही में रिया और महेश भट्ट के कई चैट्स भी वायरल हुए हैं। इसी बीच रिया और महेश भट्ट के कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt Throwback Video From Jalebi Promotions Producer Talks About Love
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, वरुण मित्रा - फोटो : Instagram: @Inbollywood

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की दोस्ती के चर्चे तो हमेशा से ही रहे हैं। दोनों काफी करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं सुशांत की मौत का एंगल भी रिया और महेश भट्ट से जोड़कर देखा जाने लगा है। इसी बीच फिल्म 'जलेबी' के प्रमोशन के दौरान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेश भट्ट प्यार का मतलब बता रहे हैं। जिसे सुन रिया उन्हें गले लगा लेती हैं।

Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt Throwback Video From Jalebi Promotions Producer Talks About Love
महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती, वरुण मित्रा - फोटो : Inatagram: @Inbollywood

इस वीडियो में महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा तीनों नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों एक मीडिया हाउस से बात कर रहे होते हैं। महेश भट्ट वीडियो में कह रहे हैं, 'सच्चे प्यार पर आप कभी फुल स्टॉप नहीं लगा सकते।' महेश भट्ट की ये बात सुनकर रिया चक्रवर्ती उन्हें तुरंत गले लगा लेती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What are you're views on this?

A post shared by Bollywood 1M💙 (@lnbollywood) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt Throwback Video From Jalebi Promotions Producer Talks About Love
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : Instagram: @Bollywoodconnect2

महेश और रिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो दोनों का वायरल हुआ था, जिसमें रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रही थीं। रिया महेश भट्ट के लिए कह रही थी कि 'ये (महेश भट्ट) सबसे ज्यादा जवान व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानती हूं। ये सबसे ज्यादा जवां, पागलपन से भरे हुए और ऊर्जावान व्यक्ति हैं।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Mahesh Bhatt Throwback Video From Jalebi Promotions Producer Talks About Love
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि हाल ही में रिया और महेश भट्ट की कुछ व्हॉट्एप चैट्स भी सामने आई हैं। ये चैट्स रिया की सुशांत का घर छोड़कर आने वाले दिन की ही हैं। इन चैट्स को पढ़कर लगता है कि महेश भट्ट ने ही रिया को सुशांत का घर छोड़ने के लिए प्रेरित किया था। साथ ही रिया भी इस कदम से काफी खुश नजर आ रही थीं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद थीं रिया चक्रवर्ती, अब अस्पताल और मुंबई पुलिस की ऐसे बढ़ीं मुश्किलें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed