फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: बढ़ सकती हैं रिया चक्रवर्ती की और मुश्किलें, ईडी और सीबीआई के साथ अब ये एजेंसी भी करेंगीं जांच

Wed, 26 Aug 2020 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case as per media reports Narcotics Control Bureau  will probe the case with ED and CBI after reveal drug aspects
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के बाद अब इस मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी करेगा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ड्रग्स का एंगल आने के बाद ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को इस संदर्भ में ड्रग्स और आर्थिक पहलू से जांच करने की अपील की है।

Sushant Singh Rajput death case as per media reports Narcotics Control Bureau  will probe the case with ED and CBI after reveal drug aspects
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने को कहा है और यह पता लगाने के लिए कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के पास ड्रग्स कहां से आते थे। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशक राकेश अस्थाना ने कहा है, 'हमें ईडी को ओर से मंगलावर शाम को पत्र मिला है और ड्रग्स के मामले में आर्थिक पहलू से जांच करने को बोला है। उन्होंने पाया है कि रिया और सुशांत को ड्रग्स सप्लाई होती थी।' 

Sushant Singh Rajput death case as per media reports Narcotics Control Bureau  will probe the case with ED and CBI after reveal drug aspects
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

राकेश अस्थाना ने आगे कहा, 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में एक टीम बनाएगी और इससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करेगी।' सूत्रों को मानें तो हाल ही में ईडी ने रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया शाह से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ ड्रग्स को लेकर उन लोगों में बातें हुईं थीं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो को रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट सौंपे हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो को चैट सौंपे जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि यह मामला ड्रग डीलिंग से भी संबंधित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case as per media reports Narcotics Control Bureau  will probe the case with ED and CBI after reveal drug aspects
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty

रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने ड्रग डीलिंग से संबंधित चैट को डिलीट कर दिया था लेकिन फॉरेंसिक टीम की मदद से इन मैसेज को दोबारा हासिल कर लिया है। इससे पहले ईडी की टीम ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही तीनों के फोन और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया था। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के लेन देन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case as per media reports Narcotics Control Bureau  will probe the case with ED and CBI after reveal drug aspects
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मामले की दिशा बदलती दिख रही है। जांच टीम यह भी देखेगी कि रिया चक्रवर्ती को कौन ड्रग्स सप्लाई करता था। क्या इसमें बॉलीवुड से जुड़े दूसरे लोग भी शामिल थे? आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच में जुटी हुई है। बुधवार को इस मामले की जांच का छठा दिन रहा। सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल पहुंची। इसी अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम किया गया था। यहां सीबीआई ने डॉक्टरों से पूछताछ की। 



पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद थीं रिया चक्रवर्ती, अब अस्पताल और मुंबई पुलिस की बढ़ीं मुश्किलें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed