फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद थीं रिया चक्रवर्ती, अब अस्पताल और मुंबई पुलिस की बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 26 Aug 2020 06:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case State Human Rights Commission sent show-cause notice to Cooper Hospital and mumbai police for giving Rhea Chakraborty mortuary access
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच में जुटी है। बुधवार को इस मामले की जांच का छठा दिन रहा। सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल पहुंची। इसी अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम किया गया था। यहां सीबीआई ने डॉक्टरों से पूछताछ की। वहीं दूसरी ओर इस मामले में कूपर अस्पताल के डीन और मुंबई पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Sushant Singh Rajput case State Human Rights Commission sent show-cause notice to Cooper Hospital and mumbai police for giving Rhea Chakraborty mortuary access
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty

राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने डॉ. आरएन कूपर म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल के डीन और मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस भेजा है। आयोग ने यह नोटिस सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी (पोस्टमार्टम रूम) में रुकने देने के लिए भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएचआरसी के अध्यक्ष एमए सईद ने इस मामले को आयोग के कानून विभाग को देखने के लिए कहा है। 

Sushant Singh Rajput case State Human Rights Commission sent show-cause notice to Cooper Hospital and mumbai police for giving Rhea Chakraborty mortuary access
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: sushantsinghrajput, rhea_chakraborty

रिपोर्ट्स के मुताबिक एमए सईद ने यह फैसला तब लिया है जब उन्होंने एक वीडियो में रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी में जाते हुए देखा। इस मामले में उन्होंने कहा, 'हमें अभी पता नहीं है कि कैसे और किन परिस्थितियों में उन्हें मॉर्चुरी में जाने की अनुमति दी गई। ऐसे नहीं होना चाहिए था।' इसके बाद एसएचआरसी ने कूपर अस्पताल के डीन और मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस भेजा और उनसे पूछा है कि उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को इस तरह मॉर्चुरी में जाने कैसे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case State Human Rights Commission sent show-cause notice to Cooper Hospital and mumbai police for giving Rhea Chakraborty mortuary access
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

गौरतलब है कि 15 जून को रिया चक्रवर्ती तीन लोगों के साथ मॉर्चुरी में गई थीं। इस पर एसएचआरसी का कहना है, 'हम इस चीज की जांच कर रहे हैं है कि उन्हें किस तरह से ऐसे जाने की अनुमति मिली जबकि वह मृतक की रिश्तेदार भी नहीं थीं। हम इसकी सुनवाई करेंगे और कानूनी परिणाम का पालन करेंगे। पुलिस को भी परिणाम भुगतना होगा।' राज्य मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से साफ है कि इस मामले में और भी अन्य लोगों से पूछताछ हो सकती है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case State Human Rights Commission sent show-cause notice to Cooper Hospital and mumbai police for giving Rhea Chakraborty mortuary access
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया में इस तरह की खबरें सामने आई हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान रिया चक्रवर्ती मॉर्चुरी (पोस्टमार्टम रूम) में करीब 45 मिनट तक रहीं थीं। यह दावा एक वीडियो के आधार पर किया है। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया गया था। वीडियो में रिया चक्रवर्ती दो लड़के और एक लड़की के साथ दिखाई दे रही थी। जिसमें दावा किया गया कि यह लड़की श्रुति मोदी थीं। जबकि दोनों लड़कों में से एक रिया के भाई शौविक और दूसरा सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा बताए गए थे।

पढ़ें: अक्षय की 'बेलबॉटम' के खर्चे पूरा करने को बिकी वरुण की 'कुली नंबर वन', यहां समझिए सौदे की पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed