दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला जब से सीबीआई के हाथों में आया है तभी से मामले को लेकर लगातार नए- नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स डीलिंग का आरोप लगा है। जिसे उन्होंने अपने हाल ही में दिए हुए इंरव्यू में नकार दिया। लेकिन अब एक बार फिर से इससे जुड़ी कुछ नई चैट्स भी सामने आई हैं। जिनमें रिया स्टफ और रोलिंग को लेकर बात कर रही हैं।
रिया चक्रवर्ती की नई चैट्स आईं सामने, सिद्धार्थ पिठानी से स्टफ और रोलिंग की कर रही थीं बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते दिन ही रिया ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी कोई ड्रग नहीं ली है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि सुशांत को ड्रग्स लेने की आदत थी। वो अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के समय से ही ड्रग्स लिया करते थे। इसी बीच अब रिया की कुछ और चैट्स सामने आई हैं। जिसमें एक ग्रुप की चैट भी सामने आई है।
रिया की इस चैट में उनकी सैमुअल मिरांडा से बातचीत का एक चैट है। जिसमें सैमुअल रिया से किसी अशोक से स्टफ के लिए बात करने को कह रहे हैं। एक अन्य ग्रुप चैट भी सामने आई है। जिसमें रिया कहती हैं कि 1 Dube बाकी है। इसके बाद आगे रिया एक और मैसेज करती हैं। जिसमें रिया कहती हैं कि Doobie चाहिए। इस पर सुशांत के स्टाफ से एक शख्स आयुष उस पर जवाब देते हैं 'रोलिंग'। ये सभी चैट्स अगस्त से जुलाई 2019 की हैं।
इन चैट्स में जो कुछ भी कहा जा रहा है वो केवल एक शब्द में बात को पूरा किया जा रहा है। जिससे पता चलता है कि ये चैट्स की वर्ड के माध्यम से की जा रही है। रिया की ये चैट सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, आयुष, सैमुअल मिरांडा के साथ की हैं। इसके साथ ही इस ग्रुप में एक अशोक नाम का शख्स भी जुड़ा है। बातों से पता चलता है कि ये सभी अशोक से सामान मंगवाते थे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी रिया की कुछ व्हाट्सएप चैट्स सामने आईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ड्रग डीलर गौरव आर्या से बातचीत की थी। आठ मार्च 2017 को भेजे मैसेज में उन्होंने गौरव से पूछा है, 'तुम्हारे पास MD (एक तरह का ड्रग) है?' वहीं एक अन्य चैट में रिया जया साहा नामक महिला से बात करती हैं और कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।' हालांकि रिया ने अपने इंटरव्यू में इन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है।
पढ़ें: आगे बढ़ा 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के प्रीमियर का समय, मुंबई की तेज बारिश बनी बहाना