सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांदा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद से ही इस मामले की जांच लगातार जारी है। सुसांत के निधन से कुछ समय पहले ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने भी आत्महत्या की थी। जिस वजह से सुशांत के कथित आत्महत्या के मामले को भी दिशा केस से जोड़कर देखा जा रहा हा। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया है दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत के बीच क्या रिश्ता था?
कैसा था दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता? जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 जून को दिशा सालियान ने अपने अपार्टमेंट की बाल्कनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की भी जांच की गई लेकिन अंत में इसे आत्महत्या का मामला बताकर इस केस को बंद कर दिया गया। लेकिन सुशांत की मौत के बाद ये मामला एक बार फिर से खुल गया। लेकिन अब रिया ने खुद अपने एक इंटरव्यू में दिशा सालियान की आत्महत्या से सुशांत केस के बीच क्या कनेक्शन है इस बारे में बताया है।
सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है। रिया से जब इस इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि सुशांत केस से रिया का कोई कनेक्शन है या वो खुद दिशा को कितना जानती हैं। इस सवाल के जवाब में रिया कहती हैं कि, 'मैं दिशा से केवल एक बार ही मिली हूं। वो जब सुशांत के कार्टर रोड स्थित घर पर आई थी। दिशा के साथ उनकी टीम भी सुशांत के घर पर आई थीं। तभी मैं भी पहली बार ही दिशा सालियान से मिली थी।'
आगे रिया बताती हैं, 'दिशा सालियान से मैं करीब 10 मिनट के लिए मिली थी। वहीं दिशा सुशांत की मैनेजर मार्च 2020 में बनी थीं। इससे पहले 2020 में श्रुति मोदी सुशांत की मैनेजर थीं लेकिन मार्च में श्रुति का पैर टूट गया था। ऐसे में सुशांत ने ही उन्हें आराम करने की हिदायत दी थी। सैमुअल को भी सुशांत ने ही मना किया था। सुशांत खुद ही लोगों को हायर करते थे और वो खुद ही लोगों को फायर भी करते थे। मुझे नहीं पता कि सुशांत दिशा से कितना कनेक्टेड थे। क्योंकि मार्च में मिलने के बाद ही लॉकडाउन भी लग गया था।'
रिया ने इस इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी पहली मुलाकात से लेकर 8 जून तक जो कुछ भी हुआ वो सबकुछ उन्होंने बताया है। रिया ने इस दौरान 15 करोड़ रुपये को लेकर वायरल हो रहे मेल पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सिद्धार्थ पिठानी को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि सिद्धार्थ पिठानी सुसांत के पहले से ही दोस्त थे रिया भी उनसे सुशांत के माध्यम से ही मिली थीं।
पढ़ें: कैसा था सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ पिठानी का रिश्ता, रिया चक्रवर्ती ने बताई ये सच्चाई