बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब ड्रग्स का भी एंगल सामने आ रहा है। इस वजह से ईडी और सीबीआई के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लेते थे। ऐसे में जांच एजेंसी इस बारे पता लगाने में जुट गई है कि इन दोनों को ड्रग्स कहां से मिलते थे। वहीं ड्रग्स और बॉलीवुड के पुराना नाता रहा है। कई फिल्मी हस्तियां इसका शिकार हो चुकी हैं। ड्रग्स की लत कितनी खतरनाक होती इस बात का पता इस पर आधारित फिल्मों से भी चलता है। ड्रग्स पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। हम आपको उन्हीं फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
'हरे रामा हरे कृष्णा' से लेकर 'उड़ता पंजाब' तक, छह फिल्मों में दिखी ड्रग्स की दुनिया की असलियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- हरे रामा हरे कृष्णा
यह फिल्म 1971 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिप्पी संस्कृति और ड्रग्स जैसी समस्याओं पर आधारित थी। इस फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने ही किया था।
फिल्म- जांबाज
इस फिल्म में अनिल कपूर, फिरोज खान, डिपंल कपाड़िया और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म जांबाज साल 1986 में आई थी। इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिस की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था।
फिल्म- फैशन
इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। फिल्म फैशन साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में फैशन की दुनिया में ड्रग्स की संलिप्तता को दिखाया गया है।
फिल्म- देव डी
यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म में अभय देओल, कल्कि केकला और माही गिल मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में नशे और ड्रग्स की लत को भरपूर तरीके से दिखाया गया है। फिल्म देव डी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।