फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या था सुशांत का #MeToo मामला? रिया चक्रवर्ती बोलीं- 'संजना सांघी से नाम जुड़ने से हो गए थे परेशान'

Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals That Sushant Singh Rajput Was Very Tensed and Worried Because Of Me Too Allegations By Sanjana Sanghi
रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty, @Sanghisanjana @ItsSSR

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई लगातार जुटी हुई है। सुशांत के निधन के बाद ये बात भी सामने आई थी कि संजना सांघी द्वारा लगाए गए #MeToo के आरोपों से भी सुशांत परेशान हो गए थे। ये बात सुशांत के कई करीबी दोस्तों ने भी बताई है। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने भी हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि इस बात से सुशांत काफी परेशान हो गए थे।



 

Rhea Chakraborty Reveals That Sushant Singh Rajput Was Very Tensed and Worried Because Of Me Too Allegations By Sanjana Sanghi
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रिया ने ये भी बताया कि सुशांत मी टू के आरोप लगने के बाद काफी परेशान हो गए थे। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि, 'मुझे लगता है कि Me Too के आरोपों ने ही दबाव बनाना शुरू किया था। उन्हें लगता था कि कोई इसके पीछे है। मुझे नहीं पता वह लोग कौन थे। उन्हें लगता था कि संजना सांघी के पीछे कुछ लोग हैं।'

Rhea Chakraborty Reveals That Sushant Singh Rajput Was Very Tensed and Worried Because Of Me Too Allegations By Sanjana Sanghi
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

आगे रिया ने बताया, 'यह इंडस्ट्री काफी मुश्किल है। बुलंदियां काफी ऊंची होती हैं और जब आदमी गिरता है तो रसातल में पहुंच जाता है। कुछ चीजों ने उन्हें और उनकी मानसिक हालत पर असर डाला। उसमें से एक Me Too भी है, हालांकि यह आरोप बाद में हट गए थे। वह इस तरह के शख्स नहीं थे। वह बहुत ही रिस्पेक्टफुल इंसान थे। उनकी को-स्टार संजना सांघी इस बात को साफ नहीं कर रही थीं। उन्हें लगता था कि यह सब उनकी दोस्त रोहिणी अय्यर की वजह से है। मैंने यह बात पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय को भी बताई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals That Sushant Singh Rajput Was Very Tensed and Worried Because Of Me Too Allegations By Sanjana Sanghi
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

रिया ने आगे ये भी बताया कि सुशांत अपनी फिल्मों के लिए पुरस्कार ना मिलने से भी बेहद परेशान रहते थे। रिया ने बताया कि, 'फिल्मों के पैसा कमाने और शानदार काम के बावजूद भी उन्हें पुरस्कार नहीं मिल रहे थे। यह बातें उन्हें परेशान करती थीं। उन्हें लगता था कि काम करने का क्या फायदा, जब उस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। प्रमोशन शुरू होने से पहले वह संजना सांघी को लेकर चिंतित और डरे हुए थे। उन्हें लग रहा था कि यह आरोप फिर से सामने आ जाएंगे। आज मैं उन्हीं चीजों से गुजर रही हूं तो यह बात मुझे समझ में आ रही है।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals That Sushant Singh Rajput Was Very Tensed and Worried Because Of Me Too Allegations By Sanjana Sanghi
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty

गौरतलब है कि इस इंटरव्यू के दौरान रिया ने सुशांत और अपने बारे में कई बातें साझा कीं। रिया ने अपनी यूरोप ट्रिप, सुशांत के साथ पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही खुद के लिए इंसाफ की गुहार भी लगाई।

पढ़ें: 'सुशांत सिंह राजपूत बिना रिया चक्रवर्ती के नहीं करेंगे किसी फिल्म में काम', जानिए क्या है सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed