फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुशांत सिंह राजपूत बिना रिया चक्रवर्ती के नहीं करेंगे किसी फिल्म में काम', जानिए क्या थी सच्चाई

Fri, 28 Aug 2020 01:16 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 28 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals The Truth About Sushant Singh Rajput Doing Film Of Rumi Jaffery With Her
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने कुछ ही फिल्मों से ये साबित भी कर दिया था। उनका इस तरह से चले जाना फिल्म जगत के भी एक अपूर्णीय क्षति है। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके बारे में कई बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच ये बात भी सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को फिल्में साइन नहीं करने देती थीं। वो कहती थीं कि सुशांत के साथ फिल्म में हीरोइन मैं ही रहूंगी तभी वो फिल्म साइन करेगा।

Rhea Chakraborty Reveals The Truth About Sushant Singh Rajput Doing Film Of Rumi Jaffery With Her
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

अब रिया चक्रवर्ती ने खुद इन आरोपों का खंडन किया है। रिया चक्रवर्ती से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि, 'रूमी जाफरी से भी इस बारे में जरूर पूछिएगा।' रिया ने आगे बताया कि, 'सुशांत मुझे चेहरे के सेट पर चोड़ने और लेने आया करता था। कभी कभी वो वहीं रहता था कभी बीच में ही मिलने चला आता था। उसी समय रूमी ाफरी की भी सुशांत से मुलाकात हुई। दोनों नादिरा बब्बर के थियेटर से एक दूसरे को जानते थे।'

Rhea Chakraborty Reveals The Truth About Sushant Singh Rajput Doing Film Of Rumi Jaffery With Her
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आगे रिया ने बताया, 'सुशांत एक प्ले करना चाहते थे लेकिन उसमें टाइम लगता इसलिए उसको फिल्म में बदला गया। एक दिन हम लोग बैठकर गोविंदा की फिल्म हीरो नंबर वन देख रहे थे। तभी सुशांत को पता चला कि ये फिल्म रूमी जाफरी ने लिखी थी। तो उन्होंने तुरंत उनहें फोन कर मिलने के लिए कहा। रूमी से मिलने के बाद सुशांत ने उनसे कहा कि चलो एक फिल्म करते हैं रिया हीरोइन रहेगी और मैं हीरो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals The Truth About Sushant Singh Rajput Doing Film Of Rumi Jaffery With Her
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती ने इस इंटरव्यू में और भी कई खुलासे हैं। उन्होंने बताया कि सुशांत और वो कैसे एक दूसरे से मिले और कैसे एक दूसरे के करीब आए। रिया ने बताया कि, 'मैं और सुशांत साल 2013 में यशराज प्रोडक्शंस के ऑफिस में मिले थे। सुशांत की फिल्म 'काय पो छे' की शूटिंग चल रही थी और मैं अपनी फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान हमलोग मिले और दोस्त बन गए। इसके बाद हम कई पार्टीज और ईवेंट्स पर मिला करते थे।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Reveals The Truth About Sushant Singh Rajput Doing Film Of Rumi Jaffery With Her
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आगे रिया ने बताया कि, 'सुशांत से मिलकर मुझे लगता था कि ये अलग है इससे आराम से बैठकर बात करना चाहिए। पहली बार हम इस तरह से एकदम आराम से रोहिणी अय्यर की पार्टी में मिले थे। इस पार्टी के दौरान हमारी खूब सारी बात हुई और हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। सुशांत ने इसके बाद कहा कि वो मुझसे पहली ही बार में प्यार करने लगा था। लेकिन मैंने कुछ समय के बाद उन्हें आई लव यू कहा था। मुझे क्या पता था कि मुझे आई लव यू की सजा ऐसी काटनी पड़ेगी।'

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत के 17 करोड़ रुपये का हेरफेर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed