सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब 75 दिन बाद रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी दी है। एक इंटरव्यू में रिया ने उन सभी सवालों पर अपना पक्ष रखा जिसे लोग जानना चाहते हैं। सुशांत की निजी जिंदगी से लेकर उनके परिवारिक रिश्तों तक पर रिया ने खुलकर बात की। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि क्या सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई या फिर ये कुछ और है, इस सवाल पर रिया ने क्या जवाब दिया अगली स्लाइड आपको बताते हैं।
क्या है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच? इस सवाल पर जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वक्त पूरा देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की या फिर उनकी हत्या कर दी गई? सवाल ये भी कि क्या सुशांत के सामने ऐसे परिस्थियां बना दी गईं कि उन्होंने इस दुनिया से चले जाना ही बेहतर समझा? बार-बार रिया से लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि कैसे जिंदगी को प्यार करने वाला अभिनेता अचानक इस दुनिया को छोड़कर चला गया?
एक निजी चैनल पर जब रिया चक्रवर्ती से सुशांत की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद ये बात जानना चाहती हैं कि अभिनेता की मौत कैसे हुई। रिया ने बताया कि वो 8 जून को सुशांत के घर से चली आई थीं। इसके बाद उनकी सुशांत से बात नहीं हुई।
रिया ने बताया, '9 जून को सुशांत के मैसेज आया था लेकिन मैं बीमार थी और मेरा दिल टूटा था तो मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया, क्योंकि 8 जून के बाद से उनका कोई कॉल और मैसेज नहीं आया था। मुझे लगा कि उनको मेरी जरूरत नहीं है। सुशांत ने कभी नहीं कहा कि तुम वापस आ जाओ।'
रिया ने कहा कि 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ उनकी बहन मीतू सिंह थीं। मैं खुद जानना चाहती हूं कि इस एक हफ्ते में ऐसा क्या हुआ जो सुशांत को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। रिया ने कहा कि वो खुद सुशांत के लिए न्याय चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशांत की मौत को लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने खुद गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की थी। रिया ने कहा कि अगर एक बार सुशांत उन्हें बुलाते तो वो सब कुछ छोड़कर उनके पास चली जातीं।
रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत के 17 करोड़ रुपये का हेरफेर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब