फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत के 17 करोड़ रुपये का हेरफेर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Fri, 28 Aug 2020 12:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 28 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Speaks About Allegations Of 17 Crore Transfer From Sushant Singh Rajput Bank Account
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार नए नए रुख अख्तियार कर रहा है। मामला अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई ही इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब तक सीबीआई इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन मामले में मुख्य आरोपी मानी जा रहीं रिया चक्रवर्ती से अब तक मामले को लेकर पूछताछ नहीं की गई है। इसी बीच अब रिया चक्रवर्ती ने सभी के कई सवालों का जवाब दिया है।

Rhea Chakraborty Speaks About Allegations Of 17 Crore Transfer From Sushant Singh Rajput Bank Account
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई ती। इस एफआईआर में रिया के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए गए थे। इन्हीं आरोपों में रिया के ऊपर एक आरोप ये भी लगा था कि रिया ने सुशांत के साथ पैसों का हेरफेर किया था। अब अपने ऊपर लगे इन्हीं आरोपों का जवाब दिया है।

Rhea Chakraborty Speaks About Allegations Of 17 Crore Transfer From Sushant Singh Rajput Bank Account
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिया से जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि सुशांत के पिता ने उनके ऊपर सुशांत के 17 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस सवाल के जवाब में रिया ने कहती हैं कि, 'हां ये आरोप मुझ पर लगाए गए हैं पर किस आधार पर? मैं खुद ये बात जानना चाहती हूं ये पैसे कहा गए? मेरे अकाउंट में तो नहीं हैं। जिन अकाउंट्स ये पैसे ट्रांसफर किए गए हैं उन अकाउंट्स के बारे में जांच करें। सुशांत अकाउंट से मेरे और मेरे परिवार के अकाउंट में एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Speaks About Allegations Of 17 Crore Transfer From Sushant Singh Rajput Bank Account
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI Video

आगे रिया कहती हैं कि, 'जब उनके पिता (सुशांत के पिता केके सिंह) अपने बेटे से मिले ही नहीं तो कैसे पता उन्हें कि सुशांत के अकाउंट में इतने पैसे थे?' रिया ने एक पुरानी बात का जिक्र करते हुए कहा कि 'एक बार सुशांत ने मेरे मेकअप और हेयरस्टाइल के पैसे दे दिए थे। मुझे ये बात पता चली तो मुझे अच्छा नहीं लगा और मैंने तुरंत 35 हजार रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Speaks About Allegations Of 17 Crore Transfer From Sushant Singh Rajput Bank Account
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

इस इंटरव्यू के दौरान रिया ने ये भी कहा कि उन्हें भी आत्महत्या करने का ख्याल आया था। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, इससे मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं। इन्हीं आरोपों से परेशान होकर मुझे आत्महत्या का ख्याल आया था। लोगों ने मुझे तोड़ने की तो पूरी साजिश की है। पहले मेरी फैमिली को तोड़ने की कोशिश की गई। फिर मुझे तोड़ने की। अब, मेरे हौसले को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग चाहते हैं कि इस लड़की को ऐसा कर दो कि ये अपने आप को भी डिफेंड नहीं कर पाए।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स के सवाल को क्यों टाल गईं रिया चक्रवर्ती? सफाई में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed