{"_id":"5f47e7968ebc3e876b0db375","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-question-on-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स के सवाल को क्यों टाल गईं रिया चक्रवर्ती? सफाई में कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स के सवाल को क्यों टाल गईं रिया चक्रवर्ती? सफाई में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर लिया है। इस बीच केस में ड्रग्स का एंगल सामने आया है जिसके बाद माना जा रहा है कि नारकोटिक्स ब्यूरो उनसे पूछताछ कर सकती है। बीते दिनों रिया के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हुए जिसमें दावा किया गया कि वो ड्रग डीलर से संपर्क में थीं। जब रिया से इस पर सवाल पूछा गया तो वो सवाल को टालती हुई दिखीं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
आरोप है कि गौरव आर्या नाम के शख्स को रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स के लेन देन को लेकर मैसेज किए थे। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने माना कि वो गौरव आर्या को जानती हैं लेकिन इसके आगे उन्होंने ज्यादा कुछ भी कहने से मना कर दिया।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रिया ने कहा कि 'अभी मामले की जांच चल रही है। ऐसे में मेरा ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा। जो भी होगा सच सामने आ जाएगा।' क्या रिया ने खुद ड्रग्स का सेवन किया? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 'नहीं, मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया और मैं किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत नियमित तौर पर गांजा पीते थे। रिया आगे कहती हैं कि 'दुर्भाग्य है कि किसी के निधन के बाद ये बताना पड़ रहा है लेकिन मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। हां, सुशांत गांजा (Marijuana) पीते थे और हां वो रेग्यूलर पीते थे। मुझसे मिलने से पहले से पीते थे। उन्होंने 'केदारनाथ' की शूटिंग या उससे थोड़ा समय पहले से पीना शुरू किया था।' बता दें कि 'केदारनाथ' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया आगे कहती हैं कि 'यही एक चीज थी जिसमें मैं उन्हें (सुशांत) रोकने की कोशिश करती थी। मैं लगातार उन्हें रोकती थी लेकिन वो अपने फैसले लेने वाले लोगों में थे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता था। मैंने हमेशा सुशांत को ड्रग्स लेने से रोका। उन्हें रोकना संभव नहीं था। अगर उन्हें स्मोक करना था तो वो करते थे। अगर उन्हें मेडिकेशन करना होता था तब वो करते थे। कोई उन्हें रोक नहीं सकता था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।