फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं संजना सांघी और रोहिणी अय्यर? जिनकी वजह से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा

Fri, 28 Aug 2020 03:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 28 Aug 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty says Sanjana Sanghi And Rohini Iyer Had Troubled Sushant singh rajput In The Past
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर और संजना सांघी - फोटो : instagram/rohiniyer, instagram/sanjanasanghi96

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि मीटू मूवमेंट के वक्त सुशांत सिंह राजपूत के ऊपर आरोप लगे थे। इस वजह से वो काफी परेशान हो गए थे। ये आरोप फिल्म दिल बेचारा में उनकी को-स्टार संजना संघी का नाम लेकर लगाए गए थे। इन आरोपों पर संजना ने करीब डेढ़ महीने बाद सफाई दी। इसके अलावा रिया ने सुशांत की एक्स मैनेजर रोहिणी अय्यर की भी भूमिका पर भी सवाल उठाए।



Rhea Chakraborty says Sanjana Sanghi And Rohini Iyer Had Troubled Sushant singh rajput In The Past
रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty, @Sanghisanjana @ItsSSR

रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि रोहिणी अय्यर ने सुशांत से मेरी मुलाकात करवाई थी लेकिन जब हम दोनों रिलेशन में आए तो इस बात खुश नहीं थीं। वो सुशांत को अजीब अजीब मैसेज किया करती थीं। रिया ने कहा कि संजना सांघी और रोहिणी अय्यर की वजह से सुशांत बहुत परेशान हुए थे।

Rhea Chakraborty says Sanjana Sanghi And Rohini Iyer Had Troubled Sushant singh rajput In The Past
रोहिणी अय्यर - फोटो : instagram/rohiniyer

कौन हैं रोहिणी अय्यर
रोहिणी अय्यर कुछ समय तक ही सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। वो सुशांत का पीआर भी संभालती थीं। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। रोहिणी ने अपना करियर बतौर फिल्म पत्रकार शुरू किया था। इसके बाद रेनड्रोप मीडिया कंपनी की स्थापना की। बॉलीवुड में रोहिणी अय्यर एक बड़ा नाम हैं। कई बड़े कलाकारों से उनकी दोस्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty says Sanjana Sanghi And Rohini Iyer Had Troubled Sushant singh rajput In The Past
संजना सांघी - फोटो : instagram/sanjanasanghi96

कौन हैं संजना सांघी
संजना सांघी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार फिल्म रॉकस्टार से की थी। इसके बाद वो फुकरे रिटर्नस और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में नजर आई। दिल बेचारा में वो सुशांत के अपोजिट मुख्य भूमिका में थीं। संजना ने इसके अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty says Sanjana Sanghi And Rohini Iyer Had Troubled Sushant singh rajput In The Past
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

अपने इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने संजना संघी और रोहिणी अय्यर पर बड़े आरोप लगाए हैं। सुशांत केस में मुंबई पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले सुशांत के एक और दोस्त ने संजना पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मीटू के आरोपों पर संजना ने काफी देर से चुप्पी तोड़ी और इस वजह से सुशांत को काफी कुछ सहन करना पड़ा।

33वें हफ्ते की BAARC रिपोर्ट आई सामने, बाजी मार गया 'कुंडली भाग्य' यहां देखें पूरी TRP लिस्ट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed