सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में रिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर फूल खरीदती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सुशांत के जन्मदिन से एक दिन पहले सड़कों पर फूल खरीदती दिखीं रिया चक्रवर्ती, कैमरा देखकर कहा- जाओ यहां से....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने रिया का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि रिया अपनी कार से उतरी हैं और फुटपाथ पर मौजूद फ्लॉवर शॉप पर पहुंचकर फूल के दाम पूछ रही हैं। हालांकि रिया खुद को मीडिया की नजरों से बचाकर ही रखना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने कैमरा पर्सन से हाथ जोड़कर ये गुजारिश की कि वो वहां से चले जाएं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि रिया कैमरामैन से कह रही हैं कि, 'यार फूल खरीदने आईं हूं, जाओ न'। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनका पीछा ना किया जाए। अब रिया के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक फैन ने कहा कि, 'इन्हें प्रमोट मत करिए'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'ये फूल खरीद रहीं हैं, अब नया कौन है? हालांकि कुछ यूजर रिया के समर्थन में भी आए और कहा, 'बस करो, जाने दो उसे'।
एक यूजर ने रिया पर निशाना साधते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन से पहले का ड्रामा'। बता दें कि 21 जनवरी को दिवगंत एक्टर सुशांत राजपूत का जन्मदिन है। सुशांत के निधन के बाद से रिया का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आ गया था। रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने और उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स देने के आरोप भी लगे थे। यहां तक की ड्रग्स मामले में रिया को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल एक्ट्रेस खुद को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं।