फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर विचार-विमर्श के योग्य बनी सयानी गुप्ता की फिल्म शेमलेस, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

Wed, 20 Jan 2021 08:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Jan 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Sayani Gupta and Hussain Dalal Shameless in Oscar race and celebs are sending best wishes
सयानी गुप्ता - फोटो : Instagram

93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए इस बार लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में हिंदी सिनेमा की फिल्म 'शेमलेस' विचार-विमर्श के लिए योग्य बनी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता और हुसैन दलाल की ये शॉर्ट फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। भारतीय सिनेमा फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। वहीं इस खबर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने 'शेमलेस' की कास्ट को बधाइयां दी है।

Sayani Gupta and Hussain Dalal Shameless in Oscar race and celebs are sending best wishes
सयानी गुप्ता - फोटो : Instagram

इस शॉर्ट फिल्म में सयानी गुप्ता, ऋषभ कपूर और हुसैन दलाल जैसे सितारों ने काम किया है। इसे कीथ गोम्स ने लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। 15 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है जिसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस सयानी का कहना है कि, 'इस फिल्म के जरिए हमने सामान्य जीवन में दयालुता को दर्शाने की कोशिश की है। हमारा विचार उन लोगों की मुसीबत को पहचानना है जिनके लिए जिंदगी आसान नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक इससे ये सीखें कि कैसे किसी के दिनचर्या को अपनी दया भावना से बेहतरीन बनाएं'।

Sayani Gupta and Hussain Dalal Shameless in Oscar race and celebs are sending best wishes
हुसैन दलाल - फोटो : Instagram

फिल्म के ट्रेलर में हुसैन दलाल एक ऐसे शख्स के तौर पर दिख रहे हैं जो लगातार फूड डिलीवरी सर्विस वालो से खाना मंगवाता है और रोज उन्हें डांट लगाता है। शॉर्ट फिल्म के इस ट्रेलर में बस इतनी ही सी बात इस फिल्म को काफी दिलचस्प बना रही है। फिल्म के ट्रेलर से कहानी का प्लॉट तो नहीं पता चल पा रहा है, लेकिन इसे देखने की लिए उत्सुकता बढ़ रही है। एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने कहा कि, 'हम ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब ये रिलीज हो गया है तो हम लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sayani Gupta and Hussain Dalal Shameless in Oscar race and celebs are sending best wishes
शेमलेस - फोटो : Instagram

बता दें कि राजकुमार राव, सिद्धांथ चतुर्वेदी, आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और ऋतिक रोशन जैसे कई बड़े सितारों ने इस फिल्म के ऑस्कर के लिए विचार-विमर्श योग्य होने को लेकर बधाइयां दी है। इन सभी स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के बारे में कुछ ना कुछ लिखा है। अनन्या पांडे ने इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया है। वहीं ऋतिक ने इसकी तारीफ करते हुए लिखा है - 'पेश करते हैं शेमलेस का ट्रेलर गुड लक सभी को'।

विज्ञापन
Sayani Gupta and Hussain Dalal Shameless in Oscar race and celebs are sending best wishes
सयानी गुप्ता, हुसैन दलाल - फोटो : Instagram

तारीफ करने और बधाई देने के मामले में आयु्ष्मान खुराना भी किसी से पीछे नहीं है।आयुष्मान ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि- क्या कमाल का ट्रेलर है'। वहीं राजकुमार राव ने पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी है। बता दें कि इन सभी सितारों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फिल्म के लिए शुभकामना संदेश साझा किया है। इतनी तारीफ के चलते अब फैंस के अंदर भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता जाग गई है। हालांकि भारतीय दर्शकों के सामने इस फिल्म को आने में समय लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed