{"_id":"6008346c8ebc3e32ee293524","slug":"vj-chitra-died-by-suicide-due-to-her-husband-hemanth-suspicion-says-police-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीजे चित्रा की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा, पति पर शक करना निकला सही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीजे चित्रा की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा, पति पर शक करना निकला सही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 20 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीजे चित्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल अभिनेत्री वीजे चित्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस केस की गुत्थी को अदालत के सामने खोल दिया है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि आखिर किस वजह से चित्रा ने खुदकुशी कर ली।
2 of 5
वीजे चित्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल वीजे चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके पति हेमंत कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कहा ये भी गया कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज था।
3 of 5
वीजे चित्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बुधवार को हेमंत की जमानत पर सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट से कहा कि हेमंत ने कभी अपनी पत्नी वीजे चित्रा पर शक नहीं किया। न ही उसने अभिनेत्री को शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान किया। वकील ने कहा कि हेमंत ने कभी चित्रा को धारावाहिकों में अभिनय छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीजे चित्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस की तरफ से पेश अधिवक्ता ने कोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि हेमंत अपनी पत्नी वीजे चित्रा पर शक करता था और उसे मानसिक यातनाएं देता था। इस वजह से अभिनेत्री ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
वीजे चित्रा
- फोटो : फाइल
गौरतलब है कि नौ दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि था होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।