पिछले दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' पर खूब बवाल मच रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की मांग की जा रही है। इस बीच अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसे लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि लोग भड़क गए हैं।
‘तांडव’ पर स्वरा भास्कर का ट्वीट- ‘मैं हिंदू हूं, पर नहीं हुई अपमानित’, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांडव को बैन करने की मांग पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में स्वरा ने लिखा, 'मैं हिंदू हूं और मैं तांडव के किसी भी दृश्य से अपमानित महसूस नहीं कर रही हूं। तांडव को बैन क्यों लगाया जाए।' अभिनेत्री के इस ट्वीट पर लोग भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
I’m a Hindu and I’m not offended by any scene in #Tandav ..
Why #banTandavSeries #BanTandavNow ???
एक यूजर ने इसके जवाब में उस खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें विवादित फिल्म 'मुहम्मद' को महाराष्ट्र में बैन करने की बात की गई है क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो जाएंगी। वहीं एक यूजर ने फनी मीम शेयर करते हुए स्वरा का मजाक उड़ाया है।
अलल्ले ल ले pic.twitter.com/DMFYMy9smV तुम बस इसी के लायक हो pic.twitter.com/2elrqVd32S
वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'इतने भी मॉडर्न न बनिए कि कोई आपके धर्म का मजाक बनाए और आप उसके साथ बैठकर ताली बजाएं,जब धर्म ही नहीं रहेगा तो आप कहां रहेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हिंदू धर्म और संस्कृति बहुत दयालु प्रवृत्ति की है। इसलिए कोई भी इसे टारगेट कर लेता है या यूं कहें कुछ हिंदुओं को अपने क्या किसी भी धर्म में आस्था नहीं। वह स्वार्थी किस्म के हिंदू हैं। वह राजनीतिज्ञ, फिल्मकार, व्यापारी हो सकते हैं जिन्हें सिर्फ अपने फायदे से मतलब है।
इतने भी मॉडर्न ना बनिए कि कोई आपके धर्म का मजाक बनाए और आप उसके साथ बैठकर ताली बजाए,जब धर्म ही नहीं रहेगा तो आप कहां रहेंगे... हिंदू धर्म और संस्कृति बहुत दयालु प्रवृत्ति की है। इसलिए कोई भी इसे टारगेट कर लेता है या यूं कहें कुछ हिंदुओं को अपने क्या किसी भी धर्म में आस्था नहीं। वह स्वार्थी किस्म के हिंदू हैं वह राजनीतिज्ञ, फिल्मकार, व्यापारी हो सकते हैं जिन्हें सिर्फ अपने फायदे से मतलब है।
वहीं कुछ यूजर्स ने मीम बनाकर भी स्वरा भास्कर पर निशाना साधा। गौरतलब है कि निर्देशक अली अब्बास जफर पहले ही इसके लिए माफी मांग चुके हैं। लेकिन इस पर विवाद नहीं थम रहा। लखनऊ के थाना हजरतगंज में अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित, वेब सीरीज तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर समेत प्रोड्यूसर और लेखक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं अब्बास को बॉम्बे हाईकोर्ट से तीन सप्ताह की अग्रिम जमानत मिल गई है।
सयानी गुप्ता की फिल्म 'शेमलेस' ने ऑस्कर में ली एंट्री, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता