फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साल में इतनी बदल गई रिया की जिंदगी, फिल्मों में वापसी की हो रही बात लेकिन रहने के पड़े हैं लाले

Thu, 31 Dec 2020 08:34 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 31 Dec 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty will soon make her Bollywood comeback director Rumi Jaffrey confirmed
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शक के घेरे में गहराई से फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए फिल्मकार रूमी जाफरी ने कहा है कि रिया अगले साल बहुत ही जल्द अपने काम पर वापस लौटेगी। हालांकि, रूमी ने यह नहीं बताया है कि वह रिया को अपनी किसी फिल्म से वापसी कराएंगे या फिर कोई और फिल्म निर्माता या निर्देशक रिया से किसी प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान रूमी ने रिया का ताजा हाल भी बयां किया।

Rhea Chakraborty will soon make her Bollywood comeback director Rumi Jaffrey confirmed
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और रूमी जाफरी - फोटो : फाइल

रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के करीबी मित्रों में से एक हैं। रूमी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही रिया से मिले हैं और उन्होंने रिया को भरोसा दिलाया है कि फिल्म इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी। रिया के ताजा हाल के बारे में रूमी कहते हैं कि रिया आजकल बहुत चुप रहती हैं, बोलती बहुत कम हैं। रूमी कहते हैं कि जो कुछ भी हुआ और जिस स्थिति से रिया गुजरीं, उसमें उनका कोई दोष नहीं था। जैसे ही मामला शांत होगा, वैसे ही रिया के पास जरूर कुछ जरूरी चीजें होंगी जिन्हें वह सामने रखेंगी।

Rhea Chakraborty will soon make her Bollywood comeback director Rumi Jaffrey confirmed
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

अपनी बात जारी रखते हुए रूमी कहते हैं, 'यह साल उनके लिए बहुत मुश्किलों भरा रहा। बेशक यह साल सबके लिए बहुत बुरा था लेकिन उनके लिए ज्यादा दिक्कत वाला था। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की पूरे एक महीने तक जेल में बिताए तो उस पर क्या गुजरेगी? इस घटना ने उनका मनोबल पूरी तरह कुचल दिया है। लेकिन, फिर भी रिया अगले साल बहुत जल्द अपने काम पर वापस लौटेंगी।' वैसे रिया की एक फिल्म पहले से ही बनकर तैयार है लेकिन इसको अब तक रिलीज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty will soon make her Bollywood comeback director Rumi Jaffrey confirmed
चेहरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन तब यह फिल्म कोरोना वायरस की वजह से रिलीज न हो सकी। और, अब इसके निर्माता देर इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भले ही फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा जैसे कलाकार हैं लेकिन रिया के होने से फिल्म विरोध की भेंट चढ़ा सकती है। फिलहाल तो निर्माताओं की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty will soon make her Bollywood comeback director Rumi Jaffrey confirmed
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

इधर, रिया के फिल्म इंडस्ट्री में वापस लौटने की बात चल रही है लेकिन यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि रिया को अब मुंबई की किसी सोसायटी में रहने के लिए घर तक नहीं मिल रहा। हाल ही में रिया के माता-पिता को मुंबई के खार इलाके में घर के लिए सड़कों पर भटकते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि सांताक्रुज में जहां रिया अपने परिवार के साथ जिस सोसाइटी में रहती हैं वहां से उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है। दरअसल, सोसाइटी वाले आए दिन मीडिया के जमावड़े से परेशान हैं इसलिए उन्होंने आपत्ति जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed