सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: आखिर रिया कपूर और करण बूलानी की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए बॉलीवुड सितारे, जानिए वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 21 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
rhea kapoor and karan boolani did not invite bollywood celebs on their wedding jackie shroff wife shares card glimpse on social media
रिया कपूर, आयशा श्रॉफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के कपूर परिवार में इन दिनों खुशियां छाई हुई हैं। हाल ही में 14 अगस्त को अनिल और सुनीता कपूर की छोटी बेटी रिया की शादी हो गई। हालांकि  सोनम कपूर की शादी जहां आनंद आहूजा से बड़े ही धूमधाम से हुई थी तो वहीं अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए। 14 अगस्त 2021 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी के बंधन में बंधी रिया कपूर ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया एक प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ अपनी बहन सोनम कपूर की तरह ही फैशन स्टाइलिस्ट हैं। करण बूलानी से शादी के बाद उनके वेडिंग कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



जैकी श्रॉफ की पत्नी ने साझा की तस्वीर

हाल ही में नए जोड़े रिया कपूर और करण बूलानी ने अपने फिल्म जगत के दोस्तों को एक कार्ड भेजा, जहां उन्होंने अपनी शादी की खुशी अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ साझा की। इस कार्ड की तस्वीर को जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। कार्ड की झलक शेयर करते हुए आयशा श्रॉफ ने रिया और करण बुलानी को शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही इसमें इस बात की भी जानकारी दी गई है कि रिया की शादी में बॉलीवुड सितारे क्यों शामिल नहीं हुए थे।

Trending Videos
rhea kapoor and karan boolani did not invite bollywood celebs on their wedding jackie shroff wife shares card glimpse on social media
रिया - फोटो : Social Media

रिया कपूर के शादी के कार्ड पर लिखी थी ये बात

अनिल कपूर और सह परिवार द्वारा भेजे गए इस कार्ड पर लिखा था, 'हमें ये बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि 14 अगस्त 2021 को रिया और करण का घर पर ही एक छोटा सा फंक्शन हुआ।कुछ परिस्थितियों के चलते हम अपने प्रियजनों को बुलाने में असमर्थ हैं। हम सभी ने आपको यहां पर बहुत याद किया। आप सब लोग हमारे दिल में थे। रिया और करण ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है ऐसे में उन्हें आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea kapoor and karan boolani did not invite bollywood celebs on their wedding jackie shroff wife shares card glimpse on social media
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द ही मनाएंगे जश्न

इस कार्ड पर आगे यह लिखा गया कि जैसे ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी हम जल्द ही इस मौके का जश्न मनाएंगे। इस कार्ड पर बूलानी और कपूर परिवार के साइन है। करण बूलानी और रिया कपूर की शादी परिवार की मौजूदगी में हुईं। इस शादी में जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर सहित परिवार के करीबी लोग शामिल हुए।

rhea kapoor and karan boolani did not invite bollywood celebs on their wedding jackie shroff wife shares card glimpse on social media
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पिता बेटी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

रिसेप्शन पार्टी में रिया कपूर और अनिल कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। एक वीडियो में अनिल कपूर के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक नजर आ रही थी तो वहीं रिया भी अपने पिता के साथ उस समय को एंजॉय करती हुईं नजर आ रही थीं। ये दोनों सोनम कपूर के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर डांस कर रहे थे। इसके अलावा भी इन दोनों के वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
rhea kapoor and karan boolani did not invite bollywood celebs on their wedding jackie shroff wife shares card glimpse on social media
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिया ने सोशल मीडिया पर साझा की थी तस्वीर

अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए रिया कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा था। रिया ने लिखा, '12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो लेकिन शादी का अनुभव मेरे लिए अनोखा रहा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना होता है। मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस परिवार को और करीब बना देंगे'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed