हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड बन चुके अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ एक नई मुसीबत में हैं। फिल्म की शुरूआत में हालांकि ये कहा गया है कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने के बावजूद काल्पनिक है। लेकिन, अब खुलासा ये हुआ है कि जिस विमान अपहरण की घटना में आतंकियों को पकड़ने का काम फिल्म में रॉ के एक एजेंट के जरिये होता दिखाया गया है, वैसी घटना संबंधित विमान अपहरण के संदर्भ में कभी हुई ही नहीं। 1984 में एयर इंडिया के एक विमान का अपहरण करके उसे लाहौर के रास्ते दुबई ले जाया गया था, लेकिन तब वहां के रक्षा मंत्री ने ही पूरा मामला संभाला था और बाद में उन आतंकियों को अपहरण में इस्तेमाल की गई पिस्तौल के साथ भारत सरकार को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। फिल्म में दिखाए गए इस कथित झूठ के चलते फिल्म ‘बेलबॉटम’ को कम से कम तीन अरब देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पांच खबरें: तीन देशों में बैन हुई अक्षय की फिल्म बेलबॉटम और भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो लीक
इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। हाल ही में त्रिशाकर मधु का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का भी प्राइवेट वीडियो लीक हो चुका है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही त्रिशाकर मधु का प्राइवेट एमएमएस वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। वहीं अब प्रियंका पंडित का भी प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से भोजपुरी इंडस्ट्री शॉक्ड है। इस कंट्रोवर्सियल वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं।
Priyanka Pandit: त्रिशाकर मधु के बाद अब प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो लीक, भोजपुरी इंडस्ट्री में मची हलचल
अफगानिस्तान पर हुए तालिबान के कब्जे के बाद से आए दिन इस पर होश उड़ा देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अफगानिस्तान में जहां एक तरफ लोग तालिबान का विरोध कर रहे हैं तो वहीं लोग देश छोड़ कर दूसरे देशों में जा रहे हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान की पॉप स्टार अर्याना सईद का नाम भी शामिल है जो काबुल से अमेरिका जा पहुंची हैं।
खौफ: तालिबान के कब्जे के बाद अफगान की मशहूर गायिका ने छोड़ा देश, बोलीं- कभी ना भुला देने वाली उन रातों...
बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात भले ही अभिनय, सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। सोफिया हयात आए दिन अपने किसी न किसी पोस्ट की वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारों ने अफगानिस्तान में चल रहे हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इन सबके बाद अब सोफिया हयात ने इस पर चिंता जताई।
सोशल मीडिया: खुद को भगवान कहती दिखीं सोफिया हयात, कहा-मिलकर तालिबान को हराएंगे
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अपनी नई फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं। रूस रवाना होने से पहले उनको सुरक्षा जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान द्वारा रोका गया था, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स सलमान को सुरक्षा जांच के लिए गेट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया: सलमान को गेट पर रोकने वाले सीआईएसएफ ऑफिसर की हो रही है तारीफ, देखिये वीडियो
