ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ शुक्रवार को ओरछा पहुंची। दरअसल ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ विशेष विमान से दतिया पहुंची थीं। अपनी टीम के सदस्यों और अपनी बेटी के साथ वहां पर वो मां पीतांबरा के दर्शन करने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश उन्हें बिना दर्शन के ही अपनी अगली फिल्म के लिए ओरछा रवाना होना पड़ा। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग करेंगी। इस शूटिंग के सिलसिले में प्रकाश राज भी ओरछा पहुंचे हैं।
शूटिंग: मणिरत्नम की फिल्म के लिए ओरछा पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या भी दिखी साथ
बेटी के साथ मां पीतांबरा के दर्शन का था प्लान
रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या राय करीब 4 बजे अपनी बेटी के साथ दतिया पहुंची थीं। बेटी आराध्या के साथ उनका कार्यक्रम मां पीतांबरा के दर्शन करने का था। जैसे ही ऐश्वर्या के आने की जानकारी मिली वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हालांकि किसी जरूरी काम की वजह से वो दर्शन नहीं कर पाईं और वहां से सीधे ओरछा के लिए रवाना हो गईं।
पहला पोस्टर हुआ रिलीज
फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों के सामने आ चुका है। जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियिन सेल्वन)-पार्ट वन दिया गया है। इस पोस्टर को देखकर ये साफ जाहिर है कि इस फिल्म को दो अलग-अलग हिस्सों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज किया जाएगा।
ऐश्वर्या के अलावा इस फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा प्रकाश राज, तृषा कृष्णा, जयम रवि, कार्थी विक्रम, ऐश्वर्या लक्ष्मी सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मणिरत्नम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका बजट 500 करोड़ का है।
ओरछा में शूटिंग कर चुकीं हैं ऐश्वर्या राय
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन इससे पहले भी ओरछा में शूटिंग कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन के साथ मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ की शूटिंग के लिए ओरछा आ चुकी हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें एआर रहमान म्यूजिक कम्पोज करेंगे।
