सब्सक्राइब करें

आरजे ने इंटरव्यू में मांगी जादू की झप्पी तो जवाब में शरमाते हुए बोले नीरज, जी दूर से ही नमस्ते

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 20 Aug 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
RJ Malishka dances for Gold Medalist Neeraj Chopra and asking for jadu ki jhappi video viral on internet
मलिष्का, नीरज चोपड़ा - फोटो : Amar ujala

ओलंपिक में जैवलिन थ्रो इवेंट में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा जब से स्वदेश लौटे हैं, लगातार व्यस्त चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उनकी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई। इस बीच वो लगातार मीडिया को इंटरव्यू भी दे रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो बुरी तरह शरमा गए। दरअसल इंटरनेट पर उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। उस वीडियो में मशहूर रेडियो जॉकी मलिष्का, नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू ले रही हैं। इस दौरान वो नीरज से जादू की झप्पी देने को कहती हैं, लेकिन इससे वो बुरी तरह शरमा जाते हैं। मलिष्का की जादू झप्पी के जवाब में नीरज "दूर से ही नमस्ते" कहते हैं। इसके अलावा मलिष्का ने अपनी दोस्तों के साथ नीरज का इंटरव्यू लेने के दौरान कुछ ऐसा भी किया, जिससे वो मुस्कुराने लगते हैं।

Trending Videos
RJ Malishka dances for Gold Medalist Neeraj Chopra and asking for jadu ki jhappi video viral on internet
अपने गोल्ड मेडल के साथ नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
ओलंपिक से लौटने के बाद से नीरज चोपड़ा लगातार बिजी चल रहे हैं। हर दिन किसी बड़ी शख्सियत से उनकी मुलाकात हो रही है। अलग अलग राज्यों से उन्हें बुलाने का न्योता आ रहा है। हर तरफ उन्हें सम्मान से नवाजा जा रहा है। इस दौरान मीडिया वाले भी लगातार नीरज से बातचीत कर रहे हैं। अखबार, टीवी, रेडियो चैनल लगातार उनका इंटरव्यू दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RJ Malishka dances for Gold Medalist Neeraj Chopra and asking for jadu ki jhappi video viral on internet
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

इसी क्रम में रेडियो चैनल 'रेड एफएम' पर नीरज इंटरव्यू के लिए वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। सबसे पहले आरजे मलिष्का ने उनके लिए एक गाने पर अपनी साथी टीम के साथ डांस किया। इस इंटरव्यू के खत्म होने के बाद वो नीरज से कहती हैं कि जाने से पहले मैं आपको "जादू की झप्पी देना चाहती हूं"। इसके जवाब में शरमाते हुए नीरज कहते हैं कि  "नमस्ते जी, ऐसे ही दूर से नमस्ते"। इसके बाद नीरज मुस्कुरा देते हैं। 

RJ Malishka dances for Gold Medalist Neeraj Chopra and asking for jadu ki jhappi video viral on internet
नीरज चोपड़ा

जब से नीरज टोक्यो ओलंपिक से मेडल जीतकर स्वदेश पहुंचे हैं, तब से उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। शानदार प्रदर्शन के बाद उन पर करोड़ों रुपए, कार, फ्री एयर टिकट जैसे इनामों की बारिश हो रही है। ओलंपिक के इतिहास में एथलीट के रूप में वो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने जैवलिन थ्रो के फाइनल में 87.58 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके गोल्ड अपने नाम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed