सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब आमिर ने जूही का हाथ देखने के लिए मांगा और थूककर भाग गए, सालों तक नहीं हुई थी दोनों में बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 20 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
when actor aamir khan spit on juhi chawla hand on the shooting of film ishq
जूही चावला, आमिर खान - फोटो : youtube

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी बड़े पर्दे पर हमेशा से हिट रही है। आमिर ने डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से किया था। उनके अपोजिट फिल्म में जूही चावला थीं और दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। इस फिल्म के बाद दोनों लगातार कई फिल्मों में साथ नजर आए। इतना ही नहीं दोनों के बीच फिल्मों के दौरान गहरी दोस्ती भी हो गई थी। लेकिन फिल्म 'इश्क' के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि जूही ने आमिर से कई सालों तक बात तक नहीं की थी। इस वाक्ये के बाद आमिर ने जूही से माफी भी मांगी लेकिन जूही नहीं मानी और उनकी नाराजगी बरकरार रही। जानिए क्या था वो वाक्या जिसने आमिर खान और जूही के बीच इतनी दूरियां ला दीं और ऐसी कौन सी बात थी कि जूही इस कदर नाराज हो गईं।

Trending Videos
when actor aamir khan spit on juhi chawla hand on the shooting of film ishq
अजय देवगन - फोटो : Youtube

अजय-आमिर मिलकर करते थे प्रैंक
इश्क फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और आमिर खान पूरी यूनिट के साथ कोई ना कोई प्रैंक किया करते थे। एक बार उन्होंने एक्टर दलीप ताहिल के कपड़ों के अंदर खुजली वाला पाउडर डाल दिया था। दलीप को लगा कि जैसे कई मच्छर उन्हें एक साथ काट रहे हैं। सेट पर दलीप की इस हालत को देखकर सब हंसने लगे। सेट पर अजय-आमिर की ऐसी शरारत आम हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
when actor aamir khan spit on juhi chawla hand on the shooting of film ishq
जूही चावला - फोटो : youtube

जब रोने लगीं जूही
आमिर और जूही 'इश्क' से पहले पांच फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। आमिर को लगा क्यों न जूही के साथ भी प्रैंक किया जाए। उस दिन 'अंखियां तू मिला ले राजा' गाने की शूट चल रही थी। आमिर, जूही के पास गए और उन्हें कहा कि वह ज्योतिष विद्या जानते हैं और उनका हाथ देख सकते हैं। जूही को आमिर की बातों पर भरोसा हो गया और उन्होंने अपना हाथ जैसे ही आमिर के सामने रखा, उन्होंने उनके हाथ पर थूक दिया। जूही इस बात से बहुत नाराज हो गईं और रोने लगीं।

when actor aamir khan spit on juhi chawla hand on the shooting of film ishq
आमिर खान, जूही चावला - फोटो : youtube

जूही से मांगनी पड़ी माफी
जूही के साथ हुए इस मजाक के बाद जूही ने धमकी देते हुए बोल दिया कहा था कि वह कल से शूटिंग पर नहीं आएंगी। अगले दिन जब जूही शूटिंग पर नहीं पहुंची तो फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार मामले की गंभीरता को देखते हुए आमिर और अजय को जूही के घर ले गए। जहां दोनों ने जूही से माफी भी मांगी।

विज्ञापन
when actor aamir khan spit on juhi chawla hand on the shooting of film ishq
इश्क फिल्म का पोस्टर - फोटो : Social media

आमिर को आया गुस्सा
जूही के सेट पर न आने की वजह से आमिर गुस्सा थे। उन्होंने जूही को गुस्से में कहा था कि उनका सेट पर न आना बेवकूफाना था। शूट की पूरी तैयारी हो चुकी थी और उनके इस फैसले से प्रोड्यूसर का एक दिन का पैसा बर्बाद हो गया। ऐसा कहते हैं कि आमिर जूही से 50 फीट की दूरी पर ही रहते थे। यहां तक की दोनों में बातचीत तक बंद हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed