फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर ऋचा चड्ढा के खुलासे से लेकर आलिया-रणवीर के विवाद तक, ये हैं 5 बड़ी खबरें

Tue, 15 Oct 2019 12:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 15 Oct 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Reveals Casting Couch and clash betwween ranveer alia entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बीते साल चर्चा में आए Metoo अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण को दुनिया के सामने रखा। इस दौरान बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी अपनी आप बीती सुनाई। इसके चलते कई बड़े सेलिब्रेटीज पर गाज गिरी। कई मशहूर हस्तियों को काम मिलना भी बंद हो गया। बीते दिनों जरीन खान और एली अबराम ने कास्टिंग काउच पर खुलासा कर सबको चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपने साथ हुई एक घटना को शेयर किया है।



कास्टिंग काउच पर रिचा चड्ढा का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- उस आदमी ने मुझे टच करते ...

Richa Chadha Reveals Casting Couch and clash betwween ranveer alia entertainment news
Janhvi Kapoor and Sridevi

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हाल ही में मामी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। यहां उन्होंने हिंदी सिनेमा को लेकर ढेर सारी बातें कीं। साथ ही जाह्नवी ने मां और बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में भी बात की। जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी उन्हें क्या-क्या सिखाती और समझाती थीं। 

अच्छी अभिनेत्री बनने के लिए श्रीदेवी जाह्नवी को समझाती थी ये बातें, बेटी ने किया खुलासा

Richa Chadha Reveals Casting Couch and clash betwween ranveer alia entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 में आलिया भट्ट और करीना कपूर साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने दोनों एक्ट्रेस से खुलकर बात की। करण ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर करीना से सवाल पूछा। इस पर करीना ने भी रिएक्शन दिया। लेकिन तीनों के बीच हुई ये चर्चा कंगना रनौत की बहन रंगोली को पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्वीट कर तंज कसा।

करीना से आलिया और रणबीर की शादी पर हुई चर्चा, तो कंगना की बहन बोलीं- यहां भी किटी पार्टी बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Reveals Casting Couch and clash betwween ranveer alia entertainment news
Koena Mitra - फोटो : file photo

विवादों के बीच 'बिग बॉस 13' के 'वीकेंड का वॉर' में इस बार दो कंटेस्टेंट अचानक घर से बेघर कर दिए गए। फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाला फैसला था। रविवार को कोएना मित्रा को सलमान ने जैसे ही एलिमिनेट करने का फैसला सुनाया, वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान खान और मेकर्स पर गुस्सा निकालने लगे। इसी बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक अभिनेत्री ने कोएना के बाहर होने को लेकर सलमान पर ही आरोप जड़ दिए।

Bigg Boss 13: कोएना के बाहर होते ही सलमान पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

विज्ञापन
Richa Chadha Reveals Casting Couch and clash betwween ranveer alia entertainment news
Alia Bhatt - फोटो : Social Media

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस साल रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पांस मिला था। रणवीर-आलिया फिल्म के अलावा एक साथ कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। पर्दे पर दोनों की केमस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते हैं। ऑन स्क्रीन के अलावा दोनों की ऑफ स्क्रीन भी बहुत अच्छी दोस्ती है। खबर आ रही है कि दोनों की दोस्ती के बीच अब कड़वाहट आ गई है।

आलिया भट्ट के साथ काम करने से रणवीर सिंह ने किया इंकार, क्या गुस्से में हैं एक्ट्रेस?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed