{"_id":"5da4c1988ebc3e012f281e19","slug":"richa-chadha-reveals-casting-couch-due-to-which-she-lost-projects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर ऋचा चड्ढा का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- उस आदमी ने मुझे टच करते...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच पर ऋचा चड्ढा का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- उस आदमी ने मुझे टच करते...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल चर्चा में आए Metoo अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण को दुनिया के सामने रखा। इस दौरान बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी अपनी आप बीती सुनाई। इसके चलते कई बड़े सेलिब्रेटीज पर गाज गिरी। कई मशहूर हस्तियों को काम मिलना भी बंद हो गया। बीते दिनों जरीन खान और एली अबराम ने कास्टिंग काउच पर खुलासा कर सबको चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपने साथ हुई एक घटना को शेयर किया है।
2 of 5
Richa Chadda
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। ऋचा ने बताया- 'कई बार मुझे लोगों के इशारे समझ नहीं आए। मैं बहुत यंग थी साथ और उस समय मेरी समझ भी थोड़ी कम थी। एक दिन एक आदमी मेरे पास आया और कहा कि हमें एक साथ डिनर करना चाहिए।'
3 of 5
Richa Chadda
ऋचा ने आगे कहा- 'उस वक्त मुझे उसका मतलब समझ नहीं आया। मैंने उसे जवाब दिया कि मैं पहले ही डिनर कर चुकी हूं। लेकिन इसके बाद भी उस आदमी ने मुझे टच करते हुए कहा कि हमें डिनर करना चाहिए, तब मुझे समझ आया कि वो क्या कहना चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिचा चढ्डा
ऋचा कहती हैं- 'ये सिर्फ एक बार नहीं हुआ बल्कि जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गई उसके बाद भी बतौर एक्टर ये फिर से हुआ। फिलहाल मैंने इससे पार पा लिया है। मैं जानती हूं कि मैंने वो प्रोजेक्ट खो दिया लेकिन वह मेरे लिए मायने नहीं रखता।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऋचाने यह भी खुलासा किया कि एक बार उन्हें ऋतिक रोशन की मां बनने का रोल ऑफर किया गया था। इसपर वो काफी नाराज हुई थीं साथ ही उन्होंने उस कास्टिंग डायरेक्टर को दोबारा कभी किसी बात का जवाब नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।