{"_id":"5da5196d8ebc3e93dd49004e","slug":"the-kapil-sharma-show-krishna-abhishek-missing-when-govinda-and-his-family-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा के आते ही कपिल शर्मा शो से गायब हुए कृष्णा अभिषेक, नहीं खत्म हुआ मामा-भांजे का विवाद!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा के आते ही कपिल शर्मा शो से गायब हुए कृष्णा अभिषेक, नहीं खत्म हुआ मामा-भांजे का विवाद!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Sony Liv Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द कपिल शर्मा शो में इस वीक एंड गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचे। इस दौरान गोविंदा ने जमकर मस्ती मजाक किया तो वहीं साथ ही सेट पर ही दोबारा शादी भी कर ली। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का एक गाना रिलीज हुआ है। ऐसे में गोविंदा गाने का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। ऐपिसोड में सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि कपिल के शो में सपना का किरदार निभाने वाली कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए।
2 of 5
द कपिल शर्मा शो में गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक गोविंदा के भांजे हैं। बीते कई सालों से दोनों के बीच वॉर छिड़ा हुआ है। अक्सर अपने जोक्स में भी कृष्णा मामा गोविंदा का जिक्र करते हुए दिख जाते हैं, लेकिन रविवार को कपिल के शो पर जब गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता और बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचे तो कृष्णा ने नजर नहीं आए।
3 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Sony Liv Video
शो में मस्ती करने के साथ गोविंदा और उनकी पत्नी ने निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान कपिल ने गोविंदा से पूछा कि ऐसी अफवाहें हैं कि आपने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले कई बार अपना नाम बदला था?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Sony Liv Video
इसके जवाब में गोविंदा ने कहा कि हां ये बात सही है। गोविंदा नाम रखने से पहले वह अपना नाम 6 बार बदल चुके थे। इससे पहले उन्होंने गोविंद आहूजा, गोविंद राज, राज गोविंद और अरुण गोविंद जैसे नाम रखे थे।
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के शो पर पहुंचे गोविंदा ने अपनी पुरानी फिल्मों के गानों पर पर डांस भी किया। कपिल शर्मा कहने के पर गोविंदा ने सेट पर ही दर्शकों के सामने पत्नी सुनीता आहुजा की मांग में सिंदूर भर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।