अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा इस महीने के आखिर में अली फजल के साथ विवाह बंधन में बंध सकती हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलती नजर आती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों का बायकॉट ट्रेंड काफी चला। हाल ही में ऋचा ने इस पर अपनी राय दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक लंबा नोट लिखा है।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने बायकॉट ट्रेंड पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यह सिस्टम जल्द टूटेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह गणपति विसर्जन के दौरान कार से अपना सिर बाहर निकालती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में फिल्म के सेट का नजारा नजर आ रहा है, जहां क्रू सदस्य शूटिंग शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। दरअसल, ऋचा ने दोनों वीडियो को एक साथ मिक्स करके साझा किया है। इसके साथ उन्होंने काफी लंबा नोट लिखा है।
पोस्ट के साथ ऋचा ने लिखा है, 'दस दिन के गणपति विसर्जन के बाद बाहर की तरफ सिर करते हुए ये मैं हूं। यह छोटी सी प्रार्थना दरअसल यह है कि हम हर दिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह शूट शुरू करते हैं। विघ्नहर्ता की पूजा करते हैं। मैं हैरान हूं उन लोगों पर जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बकवास बताते हैं। मुश्किल ही कभी सेट पर आए हों और वहां काम करने वाले लोगों को देखा हो। कभी वहां काम करने वाले लोगों की आंखों में उन्होंने देखा होगा, मुझे इस पर संदेह है।' मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में लोगों का काम छीनने के लिए इस तरह के बायकॉट ट्रेंड शुरू किए गए। हालांकि, फिल्म ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया। बायकॉट का यह सिस्टम टूटेगा। जल्द ही सबकुछ बदल जाएगा। सिर ऊंचा उठाइए। ताकत हमारे साथ होगी। माफ कीजिए, अति व्यस्त शेड्यूल और कुछ निजी तैयारियों की वजह से इससे ज्यादा नहीं पोस्ट कर सकूंगी।'
ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ तमाम सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऋचा के मंगेतर अली फजल ने किस इमोजी पोस्ट किया है। वहीं यूजर्स के भी खूब कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार पोस्ट, सच्चाई एकदम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सरलता के साथ थप्पड़ मारना कोई आपसे सीखे।'