फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: सुकेश केस में चाहत खन्ना का नाम आते ही उर्फी जावेद ने एक्ट्रेस पर कसा तंज, कहा- गलत तरीके से…

Sun, 18 Sep 2022 11:59 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 11:59 AM IST
सार

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ की ठगी के मामले के एक के बाद एक की चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed took a jibe at Chahat Khanna after her name came up in Sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ की ठगी के मामले के एक के बाद एक की चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में जहां पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं, तो वहीं अब इस मामले में कई अन्य अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आए हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक चाहत खन्ना का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने उन पर निशाना साधा है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चाहत पर निशान साधा है।



 

Urfi Javed took a jibe at Chahat Khanna after her name came up in Sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए उर्फी ने ठगी केस के बहाने चाहत पर अपने पुराने झगड़े को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी एक आर्टिकल शेयर हुए चाहत को अपने पुराने झगड़ा याद दिला दिया। इसके आर्टिकल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'और मुझे गलत तरीके से कपड़े पहनने के लिए और मीडिया को पैसे देने के लिए गंदा बताया जा रहा था।' दरअसल, उर्फी में जिस आर्टिकल को शेयर किया था, उसमें सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में आईं अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा किया था। 
 

Urfi Javed took a jibe at Chahat Khanna after her name came up in Sukesh chandrashekhar money laundering case
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : insta

गौरतलब है कि चाहत और उर्फी बीते कुछ समय से लगातार अपनी सोशल मीडिया वॉर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, चाहत ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कमेंट करते हुए उनकर  मीडिया को भुगतान तक करने का आरोप लगाया था। बस फिर क्या था चाहत की इस टिप्पणी के बाद उर्फी ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ही बहस छिड़ गई थी। इस बहस के बाद से ही दोनों अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed took a jibe at Chahat Khanna after her name came up in Sukesh chandrashekhar money laundering case
सुकेश चंद्रशेखर मामला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कई दिनों से सुर्खियों में रहने वाला मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अब एक अलग ही रुख अख्तियार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर से मिलने वाली सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज या नोरा फतेही ही नहीं थी, बल्कि चार अन्य अभिनेत्रियां जेल पहुंची थीं। रिपोर्ट्स की माने तो निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी। जैकलीन की ही तरह इन चारों कलाकार से सुकेश की मुलाकात भी पिंकी ईरानी ने ही करवाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed