सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आलिया की आंखें नम तो बेटी ने वीडियो कॉल से देखा अंतिम संस्कार, रणबीर हुए बेसुध

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 01 May 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor Kapoor watched Rishi Kapoor funeral from video call Ranbir Kapoor Alia Bhatt emotional
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

अभिनेता ऋषि कपूर का बृहस्पतिवार को चंदनवाड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, इस अवसर पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। अफसोस कि ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने की मंजूरी मांगी थी, मगर लॉकडाउन के चलते उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।  दिल्ली सरकार की ओर से सड़क के रास्ते पर जाने की मंजूरी के बाद रिद्धिमा और उनका परिवार पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकल पड़ा था, मगर वह तय समय पर नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में बेटे रणबीर कपूर की होने वाली दुल्हन और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल से रिद्धिमा को पिता के अंतिम संस्कार के दर्शन कराए। 

Trending Videos
Riddhima Kapoor Kapoor watched Rishi Kapoor funeral from video call Ranbir Kapoor Alia Bhatt emotional
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

इस दौरान भावनाओं का ज्वार ऐसा उमड़ा कि खुद आलिया भी रो पड़ीं। हालांकि, वह चेहरे पर मास्क लगाए हुई थीं, मगर उनके आंसू साफ नजर आ रहे थे। उनके आंसू साफ बयां कर रहे थे कि जब वह दुल्हन बनकर ससुराल जाएंगी तो घर के इस मुखिया की कमी हमेशा सालती रहेगी। वहीं, रणबीर कपूर तो स्तब्ध से नजर आ रहे थे। अपने पापा के दुलारे रणबीर कपूर अपने पिता के अंतिम दर्शन के वक्त नम आंखों के साथ सिर झुकाकर सिर्फ निहारते ही जा रहे थे। रणबीर बेसुध से हो गए। नीतू भी  फूट-फूटकर रोने लगीं तो बगल में खड़ीं आलिया और रीमा जैन ने उन्हें संभाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor Kapoor watched Rishi Kapoor funeral from video call Ranbir Kapoor Alia Bhatt emotional
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
फिर मिलेंगे पापा : रिद्धिमा कपूर, इंस्टाग्राम पर
हमेशा आपकी कमी खलेगी। पापा मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मेरे मजबूत योद्धा मैं हर दिन आपको याद करूंगी। हम फिर मिलेंगे। हमेशा आपकी मुश्क (कस्तूरी)।

View this post on Instagram

Papa I love you I will always love you - RIP my strongest warrior I will miss you everyday I will miss your FaceTime calls everyday! I wish I could be there to say goodbye to you ! Until we meet again papa I love you - your Mushk forever ❤️😢

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

Riddhima Kapoor Kapoor watched Rishi Kapoor funeral from video call Ranbir Kapoor Alia Bhatt emotional
ऋषि कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

आलिया ने लिखी इमोशनल पोस्ट
आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट साझा की है। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं क्या कह सकती हूं इस खूबसूरत आदमी के बारे में, जो मेरी जिंदगी में इतना ज्यादा प्यार और अच्छाई लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के लीजेंड होने की बात करता है और मैंने पिछले दो सालों में एक दोस्त, चाइनीज फूड लवर, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक सुंदर स्टोरीटेलर, एक अति उत्साही ट्विटर यूजर और एक पिता के रूप में जाना है।'

विज्ञापन
Riddhima Kapoor Kapoor watched Rishi Kapoor funeral from video call Ranbir Kapoor Alia Bhatt emotional
alia bhatt - फोटो : instagram

आगे आलिया लिखती हैं, 'इन पिछले दो वर्षों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी। मैं ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। आज शायद हम में से अधिकतर लोग कह सकते हैं कि वह परिवार की तरह हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा ही महसूस करवाया। लव यू ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद रखेंगे।' इसके साथ ही आलिया ने अगली पोस्ट में ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed