फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीतू कपूर के बाद बेटी रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की याद में साझा की तस्वीरें, लिखा भावुक पोस्ट

Sun, 31 May 2020 03:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 31 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
riddhima kapoor share rishi kapoor photo and remembering him
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर के निधन को एक महीना हो गया है। बेटी रिद्धिमा अक्सर अपने पिता की याद में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। रिद्धिमा, ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखा।

riddhima kapoor share rishi kapoor photo and remembering him
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने एक कविता लिखी। कविता के जरिए वो कह रही हैं कि 'एक महान आत्मा हमेशा सभी को सर्व करती है। एक महान आत्मा कभी नहीं मरती। यह हमेशा एक दूसरे को और करीब लाती है।' इसके साथ रिद्धिमा लिखती हैं, 'मैं आपसे प्यार करती हूं पापा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️ “A Great Soul” by Maya Angelou “A great soul serves everyone all the time. A great soul never dies. It brings us together again and again.” We love you Papa

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

riddhima kapoor share rishi kapoor photo and remembering him
रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। बचपन की इस तस्वीर में रिद्धिमा मस्ती करती नजर आ रही हैं। रणबीर अपने पिता की गोद में बैठे हुए हैं, वहीं क्यूट रिद्धिमा को देख ऐसा लग रहा है कि उन्हें कैमरे की ओर पोज देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रिद्धिमा ने ये तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की। साथ ही लिखा- 'हम आपको याद करते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
riddhima kapoor share rishi kapoor photo and remembering him
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले नीतू कपूर ने एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बीच बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं। दोनों ने ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है और कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रहे हैं। नीतू ने एक कविता के जरिए लिखा कि 'मुझे गुडबाय कहने के साथ ही गुडलक भी विश करो। मुझे विश करो कि मैं अपने आगे का जीवन खुशी-खुशी बिता सकूं ना कि आंसुओं के साथ। मुझे एक मुस्कुराहट दो जिसे मैं अपने दिल में हमेशा के लिए सहेज कर रख सकूं। तब तक जब तक कि मैं जिंदा हूं।'

विज्ञापन
riddhima kapoor share rishi kapoor photo and remembering him
परिवार के साथ ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषि कपूर करीब डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क भी गए थे, जहां हालत में सुधार के बाद वापस मुंबई लौट आए थे। 29 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। 

ईशा गुप्ता का तीन दिन में कई बार हैक हुआ सोशल मीडिया अकाउंट, अभिनेत्री ने लगाई प्राइवेसी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed