अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। किसानों के प्रदर्शन को लेकर उनके ट्वीट के बाद बॉलीवुड दो खेमे में बंटा हुआ नजर आ रहा है। जहां कुछ सितारों ने रिहाना के ट्वीट का समर्थन किया तो वहीं कइयों ने कहा कि ये देश का मामला है और विदेशियों को दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। रिहाना के ट्वीट पर सबसे पहली प्रतिक्रिया कंगना रणौत ने दी। कंगना लगातार ट्वीट कर रही हैं। इन सबके बीच अब अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अभिनेत्री का थ्रोबैक वीडियो साझा कर तंज कसा है।
रिहाना विवाद के बाद रणदीप हुड्डा ने कंगना रणौत पर कसा तंज, थ्रोबैक वीडियो साझा कर कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई का वीडियो साझा किया। इस फिल्म में कंगना रणौत के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में थे। फिल्म में कंगना रणौत ने बॉलीवुड अभिनेत्री का किरदार निभाया था।
रणदीप हुड्डा ने जो वीडियो पोस्ट किया है वह काफी मजेदार है। फिल्म में कंगना रणौत के किरदार का नाम रेहाना शेरगिल होता है। वीडियो में पहले कंगना की तस्वीर आती है जिसे देखकर रणदीप हुड्डा कहते हैं, ‘इसे कौन नहीं जानता, मशहूर फिल्म स्टार रेहाना।‘ वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- ‘साजिश बहुत बड़ी है।‘ साथ ही हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया।
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने किसान आंदोलन को लेकर लिखा था कि ‘प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों ने अपनी जिंदगी खोई है उनके लिए प्रार्थना है। उम्मीद है इसका जल्द समाधान होगा और सभी अपने घर जल्द से जल्द सुरक्षित लौटेंगे।‘
Praying for our farmers who lost their lives at the protest. Hoping for a speedy resolution so that everyone can return home safe at the earliest 🙏 pic.twitter.com/F3LW1N42z3
बीते मंगलवार को कंगना रणौत ने रिहाना के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसानों को ‘आतंकवादी’ कहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा कि भारत को बांटने की कोशिश हो रही है और गायिका लोगों को बेवकूफ बना रही हैं।