{"_id":"5d1081ad8ebc3e67650633e3","slug":"rishi-kapoor-alia-bhatt-aishwarya-bachchan-ranbir-kapoor-abhishek-bachchan-seen-in-one-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या, आलिया से लेकर रणबीर तक, एक तस्वीर में दिखी बच्चन-कपूर फैमिली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या, आलिया से लेकर रणबीर तक, एक तस्वीर में दिखी बच्चन-कपूर फैमिली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 24 Jun 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bachchan-Kapoor Family
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। उनके हालचाल पूछने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे न्यूयॉर्क जाते रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर के फैंस को उनकी तबीयत का हाल बताती रहती हैं। हाल में उनसे मिलने अमिताभ बच्चन का परिवार पहुंचा।
2 of 5
rishi kapoor, neetu kapoor
- फोटो : social media
इस बीच कपूर और बच्चन फैमिली की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जी हां, हाल ही में ऋषि कपूर से मिलने बच्चन परिवार की बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन सहित कई सितार पहुंचे। खास बात ये है कि इन सबके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आईं।
3 of 5
Rishi Kapoor, Nita Ambani, Shah rukh Khan, Neetu Kapoor
- फोटो : social media
तस्वीर में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी दिखाई दिए हैं। बच्चन और कपूर फैमिली की एक साथ तस्वीर को ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर आते ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन सभी स्टार के फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने एक और तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दूसरी तस्वीर में पूरा कपूर परिवार नजर आया है। जिसमें ऋषि कपूर,रिद्धिमा,रणबीर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट साथ दिखाई दिए। आलिया तस्वीर में रणबीर कपूर की मां के कंधों पर अपना सिर टिकाए नजर आईं।
वहीं सूत्रों की माने तो ऋषि कपूर इस साल 4 सितंबर को अपने 67वें जन्मदिन पर इंडिया वापस आ जाएंगे। इस बारे में उन्होंने कहा, 'हां मैं अगस्त तक आने की कोशिश कर रहा हूं। यह इस बात पर भी डिपेंड करेगा कि डॉक्टर क्या कहते हैं। मैं रिकवर कर चुका हूं।' इसके अलावा ऋषि वहां से लौटते ही जूही चावला के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।