फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: करोड़ों की संपत्ति के मालिक ऋषि कपूर असल में थे कंजूस, नीतू कपूर ने सुनाया था ये मजेदार किस्सा

Sat, 04 Sep 2021 03:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 04 Sep 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor birth anniversary actor was a slight money grubber neetu kapoor told some stories
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर के 69वें जन्मदिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स, फैंस और उनके परिवार वाले उन्हें याद कर रहे हैं। हालांकि आज ऋषि कपूर अपना जन्मदिन मनाने के लिए लोगों के बीच मौजूद नहीं हैं।ऋषि एक उम्दा कलाकार थे। वो कपूर खानदान के बेटे थे और अभिनय उनके खून में था। अपनी पहली फिल्म का किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा था कि जब मेरे पिता ने मेरी मां से मुझे फिल्मों में लॉन्च करने की बात कही थी तो मैं फौरन अवॉर्ड लेने वाली स्पीच तैयार करने लगा था।



नीतू कपूर ने सुनाया था ऋषि कपूर से जुड़ा ये किस्सा

इतना ही नहीं जब ऋषि हंसते थे या रोते थे तो आईने में जाकर अपनी शक्ल देखा करते थे कि वो दिख कैसे रहे हैं। उन्होंने दमदार अभिनय से फैंस का दिल तो जीता ही साथ अपने क्यूट लुक्स से लाखों लड़कियों का दिल चुरा लिया था। हालांकि उनके दिल पर राज करने वाली सिर्फ एक ही लड़की थी और वो हैं नीतू कपूर। नीतू संग उनकी प्रेम कहानी और फिर शादी की कहानी बेहद दिलचस्प रही। हालांकि नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर बहुत से मजेदार खुलासे किए थे जो फैंस को काफी अच्छे लगे थे। 

Rishi kapoor birth anniversary actor was a slight money grubber neetu kapoor told some stories
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में थे और आज उनके बेटे रणबीर बॉलीवुड के रॉकस्टार कहलाते हैं। कपूर परिवार के हर सदस्य को देखकर लोग यही सोचते हैं कि इतनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीने के लिए ये तो आराम से करोड़ों रुपये खर्च कर देते होंगे। हालांकि जहां बाकी सदस्यों पर ये बात फिट बैठती है तो वहीं ऋषि कपूर थोड़े कंजूस माने जाते थे।

Rishi kapoor birth anniversary actor was a slight money grubber neetu kapoor told some stories
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram

नीतू कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर कभी कभी बहुत कंजूसी दिखाते थे। वैसे तो वो रेस्टोरेंट में खाने पर काफी पैसे खर्च कर देते थे लेकिन छोटी छोटी चीजों के लिए पैसे बचाया करते थे। नीतू ने बताया था कि एक बार हम न्यूयॉर्क में थे जब मैंने ऋषि से कहा कि सुबह की चाय के लिए वो दूध की बोतल खरीद लें। उस समय आधी रात हो चुकी थी लेकिन ऋषि एक दूर की दुकान पर सिर्फ इसलिए गए क्योंकि वहां दूध की बोतल 30 सेंट कम में मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor birth anniversary actor was a slight money grubber neetu kapoor told some stories
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जब रणबीर 16 साल के हुए थे तो उन्होंने अपनी मां से कार की फरमाइश की थी। उस वक्त ऋषि कपूर ने ये कहकर कार देने से मना कर दिया था कि जब खुद कमाना तो कार ले लेना। जब तक रणबीर और रिद्धिमा खुद कमाने लायक नहीं हो गए उन्होंने इकोनॉमी क्लास से सफर किया। ऋषि चाहते थे कि उनके बच्चे पैसों की अहमियत को समझें।

विज्ञापन
Rishi kapoor birth anniversary actor was a slight money grubber neetu kapoor told some stories
ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

थोड़े कंजूस ही सही लेकिन ऋषि कपूर अपने खानदान के सबसे सफल हीरो में से एक थे। खुद लता मंगेशकर ने कहा था कि वो अपने परिवार के सबसे होनहार अभिनेता हैं। उनके निधन से कुछ समय पहले जब वो अस्पताल में थे तो वहां एक लड़के ने उन्हें गाना गाकर सुनाया था। इस पर ऋषि ने उस लड़के से कहा था कि बड़ा बनना है तो खूब मेहनत करना इससे पीछे मत हटना। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर हमेशा हमेशा के लिए दुनिया से दूर चले गए लेकिन उनके ऐसे ही अनगिनत किस्से उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed