फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया ने लिखा था भावुक पोस्ट, नीतू कपूर ने किया ये कमेंट

Mon, 04 May 2020 03:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Family Alia Bhatt Instagram Post here neetu kapoor reaction
alia bhatt - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सहित फैंस सदमे में हैं। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में केवल परिवार के चंद लोग ही शामिल हो सके। इस दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट हमेशा कपूर खानदान के साथ रहीं। यही नहीं ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त जब नीतू कपूर फूट-फूटकर रोने लगीं तो आलिया उन्हें संभालती दिखी। ऋषि कपूर के निधन पर आलिया ने एक भावुक पोस्ट लिखा था जिस पर नीतू कपूर ने कमेंट किया है।  

Rishi Kapoor Family Alia Bhatt Instagram Post here neetu kapoor reaction
alia bhatt - फोटो : Social Media

आलिया जिस तरह से कपूर परिवार की दुख की खड़ी में हर पल साथ हैं उससे उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती है। आलिया का अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ मिलना जुलना होता था। ऐसे में उनके लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है।

Rishi Kapoor Family Alia Bhatt Instagram Post here neetu kapoor reaction
alia bhatt - फोटो : social media

ऋषि कपूर की याद में आलिया ने पोस्ट लिखा था जिस पर नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'लव यू।' नीतू के इस कमेंट पर आलिया ने कहा- 'सबसे ज्यादा।' कपूर खानदान की इस दुख की घड़ी में आलिया कई बार नीतू को संभालती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से भी ये साफ जाहिर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Family Alia Bhatt Instagram Post here neetu kapoor reaction
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai

नीतू ने जिस पोस्ट पर कमेंट किया उसमें आलिया ने लिखा था, 'इस खूबसूरत इंसान के बारे में मैं क्या कहूं, जो मेरी जिंदगी में इतना प्यार और अच्छाई लेकर आए। आज हर कोई लीजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है। वैसे तो मैं उन्हें काफी पहले से जानती हूं लेकिन बीते दो सालों में मैं उन्हें एक दोस्त, एक चाइनीज फूड लवर, सिनेमा लवर, एक फाइटर, लीडर, एक स्टोरीटेलर, ट्वीटर को लेकर पैशनेट शख्स और एक बेहतरीन पिता के तौर पर जानती थी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
Rishi Kapoor Family Alia Bhatt Instagram Post here neetu kapoor reaction
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

बता दें कि ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित कर दी गईं। पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। रणबीर कपूर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कीं। इस मौके पर उनके साथ कई पंडित भी मौजूद थे।

कोरोना वॉरियर्स को ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का सलाम, खास ड्राइंग बनाकर किया धन्यवाद
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed