सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के निधन पर भावुक हुईं सिमी और सायरा बानो, ग्रेवाल ने कहा- 'मेरे चिंटू डार्लिंग चले गए..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 01 May 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor death Simi Garewal Saira Banu and Dilip Kumar gave   shorrow on his death
rishi kapoor - फोटो : file photo

अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह लंबे समय से लेकिमिया नाम के कैंसर से ग्रस्त थे। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और उनसे जुडी यादों को याद किया। इस बीच ऋषि कपूर की फिल्मों की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। 

Trending Videos
Rishi Kapoor death Simi Garewal Saira Banu and Dilip Kumar gave   shorrow on his death
Simi Garewal - फोटो : Social Media

सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ऋषि कपूर मेरे चिंटू डार्लिंग मेरे प्यारे दोस्त.. मेरे को-स्टार.. मेरे प्लेमेट चले गए, जो मुझे रोने तक हंसाता थे! अब केवल आंसू हैं .. कोई अंतिम अलविदा नहीं। कोई अंतिम संस्कार नहीं। कोई सांत्वना गले नहीं उतर रही।' सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के लिए सिमी ग्रेवाल का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor death Simi Garewal Saira Banu and Dilip Kumar gave   shorrow on his death
simi garewal - फोटो : social media

तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2016 में सिमी के मेलबर्न के शो के एपिसोड में ऋषि ने कहा था, 'सिमी मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखती है। वह मेरी पहली क्रश थी, मेरा पहला प्यार। फिल्म मेरा नाम जोकर में अगर आप देखें। जिस तरह से उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया, उन्होंने मेरी मदद की। मैंने फिल्म में जो कुछ भी किया है, वह केवल श्री राज कपूर और सिमी की वजह से किया हैं।'

Rishi Kapoor death Simi Garewal Saira Banu and Dilip Kumar gave   shorrow on his death
dilip kumar - फोटो : social media

उस समय उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं सिमी ग्रेवाल के अलावा बॉलीवु़ड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो और अभिनेता दिलीप कुमार ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ऋषि कपूर के निधन के बारे में शो जताते हुए लिखा, 'मैंने हाल ही में स्वस्थ ऋषि कपूर से मिला था। ऋषि कपूर से बहुत ज्यादा प्यार मिला'।

विज्ञापन
Rishi Kapoor death Simi Garewal Saira Banu and Dilip Kumar gave   shorrow on his death
dilip kumar - फोटो : file photo

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ऋषि कपूर हमेशा ऐसी चीजें करते जो प्यार से बहुत ही पर्सनल हो जाती हैं। वह अपने पुराने पारंपरिक तरीके से हर फैमिली फंक्शन का बुलावा भेजा करते। ऋषि कपूर हमेशा जुड़े रहे और उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा।' सोशल मीडिया पर सायरा बानो का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उनके ट्वीट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed