फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ की हीरोइन के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा पति, बोला- मारपीट कर मुझे चौथे फ्लोर से धक्का दिया

Tue, 28 May 2019 02:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 May 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Laila Majnu actress Ranjeeta Kaur accused of hitting husband
Ranjeeta Kaur - फोटो : twitter

80 के दशक की मशहूर अदाकार रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur) बीते सात साल से लाइमलाइट से दूर हैं। रंजीता आखिरी बार साल 2012 में 'जिंदगी तेरा नाम' (Zindagi Tere Naam) फिल्म में मिसेज सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। इसके बाद रंजीता ने फिल्मों से दूरी बना ली। रंजीता एक बार फिर से सुर्खियों में आई हैं लेकिन वजह एक आरोप है। खबरों की मानें तो रंजीता के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया है। 

Rishi Kapoor Laila Majnu actress Ranjeeta Kaur accused of hitting husband
bollywood flashback ranjeeta kaur - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur) के पति राज मसंद ने पुणे में शिकायत भी दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि राज मसंद ने रंजीता के खिलाफ शिकायत सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन के जरिए कराई है। पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रंजीता और उनके बेटे ने मिलकर राज मसंद को शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राज मसंद ने अपनी शिकायत में मारपीट और जान से मारने की भी बात कही है। 

Rishi Kapoor Laila Majnu actress Ranjeeta Kaur accused of hitting husband
bollywood flashback ranjeeta kaur - फोटो : file photo

खबरों की मानें तो परिवार में यह विवाद तब शुरू हुआ जब राज मसंद (Raj Masand) ने बेटे को पैसा देने से मना कर दिया। राज का बेटा अमेरिका में पढा़ई करने के बाद इन दिनों बिजनेस कर रहा है। कहा जा रहा है कि जब राज ने पुलिस में शिकायत की तो बेटे ने उन्हें धमकी भी दी। मामला बढ़ता देख बॉलीवुड एक्ट्रेस रंजीता कौर का बयान भी सामने आया है। रंजीता ने अपने बयान में कहा- 'हर घर में इस तरह के झगड़े होते रहते हैं। मेरे पति अमेरिका में काम करते हैं और बेटा उनके साथ काम करता है। बस बिजनेस को लेकर बहस हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि मेरे पति ने पुलिस की मदद की।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Laila Majnu actress Ranjeeta Kaur accused of hitting husband
bollywood flashback ranjeeta kaur - फोटो : file photo

पुणे रिपोर्ट के मुताबिक अब रंजीता कौर के पति राज मसंद का बयान आया है। उनका कहना है कि वह शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने हमारी काउंसलिंग की। मामला अब ठीक है। आपको बता दें, रंजीता कौर ने बॉलीवुड में डेब्यू 'लैला मजनू' फिल्म से किया था। इस फिल्म में रंजीता के अपोजिट ऋषि कपूर थे। इसके बाद रंजीता अमिताभ के साथ सत्ते पे सत्ता' के अलावा कई फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में 'अंखियों के झरोखों से', 'पति पत्नी और वो', 'मेरी बीवी की शादी', ''हथकड़ी' के अलावा कई और फिल्में की।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Laila Majnu actress Ranjeeta Kaur accused of hitting husband
Laila Majnu - फोटो : file photo

'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए रंजीता पॉपुलर हो गई थीं। दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर डूबने लगा। खबरों की मानें तो लगातार कई बेकार फिल्में साइन करने और फ्लॉप होने से रंजीता थोड़ी सी तुनकमिजाज और चिड़चिड़ी हो गईं। कहा तो ये भी जाता है कि उस वक्त रंजीता ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उनका करियर अन्य हीरोइनों के मुकाबले पिछड़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed