फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई फिल्म: ऋषि कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पोस्टर रिलीज

Sat, 04 Sep 2021 04:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 04 Sep 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor last film sharmaji namkeen first poster is out on his birth anniversary
शर्माजी नमकीन का पोस्टर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन है। ऋषि कपूर जब इस दुनिया से गए तो उनके हाथ में कुछ प्रोजेक्ट थे जिन्हें वो अधूरा छोड़ गए थे। उसमें से एक फिल्म है 'शर्माजी नमकीन' जिसमें ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि उनके निधन के बाद से ये किरदार परेश रावल को मिला। अब ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी किया है।



मेकर्स ने जारी किया शर्माजी नमकीन का पोस्टर

सबसे खास बात है कि मेकर्स ने दो पोस्टर जारी किए हैं जिसमें एक में ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं और दूसरे पोस्टर में परेश रावल। इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'हमें अपनी खास फिल्म शर्माजी नमकीन का पोस्टर साझा करते हुए बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है जिसमें हिंदी फिल्म सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर ने काम किया था। उनके प्यार, सम्मान और याद के रूप में उनके लाखों प्रशंसकों को तोहफे के रूप में उनकी आखिरी फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

Rishi kapoor last film sharmaji namkeen first poster is out on his birth anniversary
शर्माजी नमकीन में परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

आगे लिखा गया कि, 'परेश रावल को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने ऋषि जी द्वारा निभाए गए इसी किरदार को चित्रित करने का संवेदनशील कदम उठाया'। हितेश भाटिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स ने किया है। ये फिल्म एक 60 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है।

Rishi kapoor last film sharmaji namkeen first poster is out on his birth anniversary
जूही चावला - फोटो : Instagram

बता दें कि इस लुक को ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और पत्नी नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और मेकर्स को धन्यवाद किया। इस फिल्म में जूही चावला भी अहम भूमिका में हैं। ऋषि कपूर और जूही चावला ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor last film sharmaji namkeen first poster is out on his birth anniversary
ऋषि कपूर और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर आखिरी बार फिर दर्शकों के सामने होंगे। साथ ही दर्शक परेश रावल को फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं जिन्होंने ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद से इस किरदार में खुद को ढाला है। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे इस फिल्म के सह निर्माता है।

विज्ञापन
Rishi kapoor last film sharmaji namkeen first poster is out on his birth anniversary
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से चले गए थे। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा धक्का लगा था। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और न्यूयॉर्क में दो साल तक उनका इलाज चला था। इसके बाद वो भारत लौट आए थे। हालांकि कई बार उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एचएन रिलायंस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed