कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर मंगलवार को अमेरिका से वापस मुंबई लौट आए। वह बीते एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर वतन लौटने की खुशी साफ झलक रही थी।
भारत लौटे ऋषि कपूर और अनुराग कश्यप का जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप का का नाम उन चंद निर्देशकों की फेहरिस्त में शामिल है जो अपनी फिल्म में स्टार से ज्यादा एक्टर को तव्ज्जो देते हैं और अपनी कहानी के जरिए बेबाकी से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं। बेशक अनुराग इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हो रहे हैं लेकिन उनकी फिल्मों के फैंस की कमी नहीं है। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं।
तेरे नाम से रातों-रात बाहर हो गए थे अनुराग कश्यप, सलमान को दी थी छाती के बाल उगाने की सलाह और फिर...
अभिनेता से नेता बने रवि किशन ने सोमवार को कहा कि वह भोजपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद किशन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुले में शौच के उन्मूलन के आह्वान के बाद और उनके व्यक्तित्व के कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में भी बनेगी PM मोदी की बायोपिक, इस सुपरस्टार ने किया खुलासा
मुंबई यानी मायानगरी में इन दिनों फिल्मसिटी के पास बसी आरे कालोनी में पेड़ों के काटने के फैसले के खिलाफ आम जनता से लेकर फिल्मी जगत के लोग गुस्से में हैं। मेट्रो शेड के लिए आरे कालोनी के 2702 पेड़ों के काटे जाने या ट्रांसप्लांट किए जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद से ही इसके खिलाफ कई जानी मानी हस्तियां अपनी बातें रख चुकी हैं। लेकिन जिस हिसाब से इस प्रस्ताव पर आगे काम हो रहा है, उस हिसाब से इसका रुकना मुमकिन नहीं लग रहा। अब टीवी जगत के कई जाने माने चेहरों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।
टीवी कलाकारों ने लगाई सरकार से गुहार, मत काटो फिल्म सिटी के पास का जंगल
अक्षय कुमार की बेटी नितारा अक्सर कैमरा देखकर अपना मुंह छिपा लेती है। कई बार नितारा को ऐसे ही रिएक्ट करते हुए स्पॉट किया गया है। ये बात कई फैंस के मन में चल रही थी कि अक्षय की बेटी आखिर ऐसा क्यों करती है। पहली बार अक्षय ने इस बात का सच बताया है।
अपने बच्चों की ये बात सुनकर टूट जाते हैं अक्षय कुमार, दुखी होकर बोले- मुझे ये बहुत बुरा...