फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे, एक साल में खो दिया ये सब

Tue, 10 Sep 2019 02:04 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 10 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor return to Mumbai from New York after with his wife neetu kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर मंगलवार को अमेरिका से वापस मुंबई लौट आए। वह बीते एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर वतन लौटने की खुशी साफ झलक रही थी।


 

Rishi Kapoor return to Mumbai from New York after with his wife neetu kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को पकड़ रखा था। ऋषि कपूर ने ब्लू डेनिम शर्ट और जींस पहन रखी थी। मीडिया के कैमरे देखते ही दोनों ने स्माइल की। उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि उन्होंने एक लंबा संघर्ष तय करने के बाद अपनी मंजिल पा ली।
देश लौटते ही ऋषि कपूर ने ट्वीट कर सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- 'घर वापस आ गया हूं.. 11 महीने 11 दिन.. सभी का शुक्रिया।'

Rishi Kapoor return to Mumbai from New York after with his wife neetu kapoor
raj kapoor and krishna kapoor

ऋषि कपूर के पीछे गुजरे साल में कपूर परिवार के दो बड़े स्तंभ चले हो गए। एक उनकी मां यानी कृष्णा राज कपूर, जिनका निधन पिछले साल 1 अक्टूबर के दिन हो गया था। ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए थे। इस साल मई में कपूर खानदान को अपनी सबसे बड़ी धरोहर आरके स्टूडियोज को बेचना पड़ा, उस वक्त भी ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज ही करवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor return to Mumbai from New York after with his wife neetu kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

पिछले एक साल में ऋषि कपूर ने जिंदगी का नया मतलब समझा है। कुछ ऐसा उनकी की गई ट्वीट्स से प्रतीत होता है। अपनी हर ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी यानी नीतू कपूर की बहुत तारीफ की है। ऋषि कपूर ने यह भी कहा, "नीतू मेरे साथ मेरे इतने कठोर समय में जिब्राल्टर के पत्थर जैसी खड़ी रही हैं। मैं अपनी पत्नी का बहुत आभारी हूं।"

विज्ञापन
Rishi Kapoor return to Mumbai from New York after with his wife neetu kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : instagram

कपूर परिवार के साथ-साथ ऋषि कपूर के फैंस भी बेहद खुश हैं। ऋषि कपूर अब फिर से फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उनके पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed