{"_id":"5cd26ffbbdec220708713547","slug":"rishi-kapoor-share-throwback-photo-of-rd-burman-dev-anand-in-this-pic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर ने शेयर की पंचम दा की पुरानी फोटो, उस रात आशा भोसले ने सबके लिए बनाया था खाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर ने शेयर की पंचम दा की पुरानी फोटो, उस रात आशा भोसले ने सबके लिए बनाया था खाना
Wed, 08 May 2019 04:00 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो कैंसर मुक्त हो गए हैं । इस दौरान पत्नी नीतू और बेटे रणबीर ने बहुत साथ दिया । ऋषि कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे वो करीब 9 महीने से वहां पर हैं । खबरों की मानें तो ऋषि जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर सकते हैं।
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । ऋषि ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है । ये फोटो थोड़ी ब्लर है लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज को पहचानना मुश्किल नहीं है । इस तस्वीर में ऋषि के अलावा नासिर हुसैन, शम्मी कपूर, देव आनंद, रणधीर कपूर, आरडी बर्मन, रंजीत और प्रेम नाथ नजर आ रहे हैं।
This picture was shot on Pancham’s birthday at his sitting room/residence.The gentleman behind me is not Manna Dey sahab but my favourite Nasir Husain sahab. Such a fun picture. Asha Bhonsle ji cooked for us that night. Pancham’s unreleased music from several films regaled us! pic.twitter.com/h4mjBMkuKn
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 7, 2019
rishi kapoor neetu singh
फोटो के कैप्शन में ऋषि ने लिखा, 'ये पंचम दा के बर्थडे पर खींची गई तस्वीर हैं । हम सब उनके घर पर थे । मेरे पीछे जो हैं वो मन्ना डे साहब नहीं नासिर हुसैन साहब हैं । जो मेरे फेवरेट हैं। ये एक मजेदार तस्वीर है । उस रात आशा भोसले जी ने हमारे लिए खाना बनाया था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
asha bhosle
ऋषि कपूर की शेयर की हुई तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वो अभी भी अपने कैरेक्टर में हैं ।' मजेदार बात ये है कि जब ऋषि कपूर ने ये तस्वीर शेयर की तो उसके कुछ देर बाद ही आशा भोसले ने भी एक तस्वीर पोस्ट कर दी ।
Too many cooks spoil the broth 😂 Cooking up a storm in Asha’s Restaurant, Manchester, 🇬🇧 pic.twitter.com/dc06uJFKm6
— ashabhosle (@ashabhosle) May 7, 2019
विज्ञापन
asha bhosle
इस फोटो में आशा ताई खाना बनाती दिख रही हैं । ये ब्रिटेन के रेस्त्रां की तस्वीर है । ये रेस्त्रां आशा भोसले का ही है । इस तस्वीर को शेयर करते हुए आशा जी ने लिखा, 'बहुत से शेफ शोरमा खराब कर देते हैं । आशा के रेस्त्रां में खाना पकाना आसान नहीं।'