90 के दौर में कई स्टार्स बॉलीवुड में छाए हुए थे। लोग इनकी स्मार्टनेस के दीवाने हुआ करते थे। पर्दे पर इन्हें देखकर सीटियां बजने लगते थीं। लड़कियों तो इनके लुक्स पर फिदा थीं। बदलते दौर और बढ़ती उम्र के चलते इन स्टार्स की मौजूदगी पर्दे पर कम होती गई। लेकिन इन सुपर स्टार्स के बच्चे अपने पिता से कहीं ज्यादा हैडसम नजर आते हैं। खास बात ये है कि इन स्टार किड्स में से कोई भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू नहीं कर पाया है।
90s के इन सुपर स्टार्स के बेटे लगते हैं बहुत हैंडसम, अभी तक किसी ने नहीं किया बॉलीवुड में डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल का बेटा करण
सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले है। वह सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे। इन दिनों करण इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सनी देओल का बेटा उनके भी ज्यादा हैंडसम लगते हैं। करण की फिल्म 'पल पल दिल के पास' 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म को सनी देओल खुद निर्देशित कर रहे है। फिल्म में करण के अपोजिट सहर बाम्बा दिखाई देंगी।
सुनील शेट्टी का बेटा अहान
अहान लुक्स में अपने पिता सुनील शेट्टी को मात देते हैं। अहान ने फिल्मों में आने से पहले ही खुद को फिट कर लिया। खबर है कि वो तेलुगु फिल्म RX 100 से अपना डेब्यू करने वाले हैं। बता दें कि अहान अकसर अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान, तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार इवनिंग आउट पर स्पॉट हुए हैं।
गोविंदा का बेटा यशवर्धन
यशवर्धन भी अपने पिता की तरह ही हैंडसम और स्टाइलिश हैं। यशवर्धन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशवर्धन इन दिनों बॉलीवुड में आने से पहले खास ट्रेनिंग ले रहे हैं। वो अपना डेब्यू सक्सेसफुल बनाना चाहते हैं। यश की उम्र अभी कम है और गोविंदा चाहते हैं कि वे अभिनय की दुनिया में कदम रखने के पूर्व बॉलीवुड में बतौर सहायक निर्देशक भी कुछ फिल्में करें।
शाहरुख खान का बेटा आर्यन
अब बात करते हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की। माना जा रहा है जल्द ही शाहरुख के दोनों बच्चे बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तो सोशल मीडिया पर अभी से पॉपुलर हैं। लाखों की संख्या में फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। यही नहीं उनका इंस्टाग्राम पेज वैरिफाइड है। लुक में कहीं ना कही वह शाहरुख खान को भी मात देते हैं।