फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में निधन, शोक में बॉलीवुड

Tue, 14 Jan 2020 02:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor sister ritu nanda passes away
ritu nanda - फोटो : social media

ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का कैंसर से निधन हो गया है। ऋतु, श्वेता बच्चन की सास थीं । श्वेता की शादी ऋतु के बेटे निखिल नंदा से हुई है। ऋतु 71 साल की थीं। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा । सभी सेलेब्रिटीज दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं । ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी है । आज गौरी खान के घर में पार्टी होने वाली थी । इस खबर के आने के बाद गौरी ने इस पार्टी को रद्द कर दिया है ।

rishi kapoor sister ritu nanda passes away
ritu nanda - फोटो : social media

रिद्धिमा कपूर ने लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी । बुआ आप हमेशा याद आएंगी । RIP'। रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सुन के बहुत बुरा लगा ।' ऋतु के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कहां होगा, इस पर कपूर खानदान की ओर से कोई बयान नहीं आया है । 

rishi kapoor sister ritu nanda passes away
ritu nanda - फोटो : social media

ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में कपूर खानदान के अलावा बच्चन परिवार के पहुंचने की भी उम्मीद है । बता दें कि अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था । उस वक्त भी रिद्धिमा कपूर ने ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To the kindest most gentle person I‘ve ever met - They don’t make them like you anymore - RIP bua #missyoualways❤️🙏🏻

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor sister ritu nanda passes away
ritu nanda - फोटो : social media

रिद्धिमा कपूर ने लिखा था, 'आप हमेशा एक महान शख्सियत रहेंगे । आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया । आप बहुत याद आएंगे अंकल । RIP'। राजन नंदा को आखिरी विदाई देने के लिए भी अमिताभ बच्चन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग छोड़ भारत लौट आए थे । बता दें कि राजन नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन थे। उनके बेटे निखिल नंदा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 

विज्ञापन
rishi kapoor sister ritu nanda passes away
राजन नंदा
एक वक्त पर एस्कॉर्ट्स को टू व्हीलर मेकिंग कंपनियों में बुलंदियों तक पहुंचाने में राजन नंदा ने अहम भूमिका निभाई थी बता दें कि राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा से राजन नंदा की शादी 1969 में हुई थी। अब ये दोनों हस्तियां ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं । 


सलमान ने शहनाज को लगाई लताड़ तो आया पिता का बयान, सिद्धार्थ शुक्ला और चैनल के खिलाफ बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed