फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले पर ऋषि कपूर ने दे डाली पाकिस्तान को सलाह, बोले- 'इमरान खान नहीं कर सकते तो...'

Mon, 11 Mar 2019 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor takes on pakistan after pulwama attack
rishi kapoor - फोटो : social media

ऋषि कपूर इन दिनों अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई कि वो इस महीने के आखिर तक भारत लौट सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि कपूर का इलाज अभी भी चल रहा है। ऐसे में उनके देश लौटने में वक्त लगेगा। इन सबके बीच ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

rishi kapoor takes on pakistan after pulwama attack
rishi kapoor

सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी ऋषि कपूर खूब खरी खोटी सुना देते हैं। ऐसे में बात जब सेना के जवानों की हो तो वो पाकिस्तान को भी सुनाने में पीछे नहीं रहे। पुलवामा हमले के बाद ऋषि कपूर ने पाकिस्तान को सलाह दी है।

rishi kapoor takes on pakistan after pulwama attack
rishi kapoor

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि 'मैं अरुण जेटली से सहमत हूं। अगर पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवाद को खत्म करना चाहता है तो उसे भारत के साथ हाथ मिलाना ही होगा। हमारे और आपके पास हमारे नागरिकों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। अगर इमरान ऐसा नहीं कर सकते तो पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को ये करना चाहिए। सोचिए।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor takes on pakistan after pulwama attack
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram

न्यूयॉर्क से ऋषि कपूर की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। चाहे न्यू ईयर का मौका हो या फैमिली में किसी का बर्थडे, नीतू कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आमिर खान, ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे। अभी तक ऋषि कपूर से मिलने प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, अनुपम खेर, शाहरुख खान और गौरी खान ने मुलाकात की है। 

विज्ञापन
rishi kapoor takes on pakistan after pulwama attack
rishi kapoor

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed