{"_id":"5a16a6534f1c1bd1408b878c","slug":"rishi-kapoor-trolls-in-social-media-after-wishing-kapil-sharma-good-luck-for-his-film-firangi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर ने दी कपिल शर्मा को ऐसी बधाई, लोग बोले- 'सोडा नहीं तो पानी से लिया करो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर ने दी कपिल शर्मा को ऐसी बधाई, लोग बोले- 'सोडा नहीं तो पानी से लिया करो'
Fri, 24 Nov 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जो कुछ भी बयान दें लोग उनका विरोध जरूर करते हैं। अक्सर वे अपने विवादित बयानों के लिए ट्रॉल भी होते हैं। ताजा मामला कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा से जुड़ा हुआ है। दरअसल, कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। एक दोस्त के नाते ऋषि ने ट्वीट कर कपिल शर्मा को बधाई दी। जानिए आखिर सीनियर एक्टर ने ऐसा क्या कहा जिसके बाद देखते ही देखते वो ट्रोल होना शुरू हो गए।
2 of 5
गुरुवार सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ऋषि कपूर ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि, 'मेरे दोस्त कपिल शर्मा को उनकी पहली फिल्म 'फिरंगी' के लिए खूब शुभकामनाएं'!!!! बस यहीं उनसे छोटी सी मगर बहुत बड़ी भूल हो गई, क्योंकि ये कपिल शर्मा की पहली नहीं बल्कि दूसरी फिल्म है।
3 of 5
इस गलती के बाद देखते ही देखते ये वेटरन एक्टर ट्रोल होना शुरू हो गए। किसी ने शराबी बताते हुए मजाक उड़ाया तो कोई कपिल की पहली फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' के बारे में उन्हें जानकारी देने लगा। अधिकतर कमेंट्स में यूजर्स ने ऋषि कपूर की इस गलती का जमकर मजाक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जो ऋषि कपूर के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने न सिर्फ इस ट्वीट पर बॉलीवुड के इस वर्सेटाइल एक्टर का बचाव किया बल्कि ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया। ऐसे यूजर्स का मानना था कि ऋषि का ट्वीट बिलकुल सही है, क्योंकि 'फिरंगी' कपिल शर्मा की प्रोड्यूसर के तौर पर पहली ही फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि कपिल शर्मा 'किस-किस को प्यार करूं' के बाद 'फिरंगी' से दूसरी बार बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आए हैं। हालांकि प्रोड्यूसर के तौर पर ये उनकी डेब्यू फिल्म ही है। पहले 'फिरंगी' 24 नवम्बर को रिलीज होनी थी। मगर देर से सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब ये 'पद्मावती' की जगह 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।