फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riteish Deshmukh Interview: हिंदी में फिर कॉमेडी धमाल मचाने आ रहे रितेश देशमुख, खास मुलाकात में किया खुलासा

Fri, 25 Aug 2023 10:54 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Aug 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Interview ved is going to release on tv in hindi and upcoming comedy movie with indra kumar
रितेश देशमुख, वेद फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी भाषा में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वेद' अब हिंदी में डब होकर टेलीविजन पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए रितेश देशमुख निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है। फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी  जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने किया है। रितेश देशमुख ने इस फिल्म के टीवी प्रीमियर की पूर्व संध्या पर ‘अमर उजाला’ से ये खास बातचीत की।

Riteish Deshmukh Interview ved is going to release on tv in hindi and upcoming comedy movie with indra kumar
वेद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'वेद' को हिंदी में डब करने की कोई खास वजह?
फिल्म हमने मराठी में बनाई थी। हिंदी में डब करके रिलीज करने का कोई विचार नहीं था। लेकिन जब फिल्म मराठी में रिलीज हुई और लोगों ने देखी। बहुत सारे लोगों का फोन आया कि अगर यह हिंदी में भी रिलीज हुई होती तो फिल्म को ज्यादा लोग देख पाते। इस फिल्म को महसूस कर पाते, क्योंकि फिल्म की जो थीम है, वह काफी यूनिवर्सल है। तब हमने तय किया किया कि मराठी में लोग फिल्म देख ही रहे हैं, तो फिल्म को हिंदी में भी दर्शक देखें। पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक मराठी फिल्म हिंदी में डब होकर टीवी चैनल पर आ रही है।

इसे भी पढ़ें- Riteish Deshmukh: जेनेलिया की वजह से 'वेद' का निर्देशन कर पाए रितेश देशमुख, एक्टर ने पत्नी को दिया क्रेडिट

Riteish Deshmukh Interview ved is going to release on tv in hindi and upcoming comedy movie with indra kumar
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक बनने  का ख्याल कैसे आया था?

हम पांच मराठी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। 'वेद' हमारी छठी फिल्म है। इस फिल्म के लिए कुछ निर्देशकों से संपर्क किया। जेनेलिया को मैने पांच साल पहले कहा था कि मैं फिल्म डायरेक्ट करना चाहूंगा लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूं। जेनेलिया का ही सुझाव था कि मैं ही फिल्म डायरेक्ट करूं। जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की तब लोगों को पता चला कि मैं फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूं, उससे पहले मैंने यह बात किसी को नहीं बताई थी। शूटिंग के समय भी बड़ी खामोशी से फिल्म बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Interview ved is going to release on tv in hindi and upcoming comedy movie with indra kumar
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओएमजी 2 से काफी पहले आपने फिल्म 'बालक पालक' में सेक्स एजूकेशन का मुद्दा उठाया था, क्या इसका हिंदी में रीमेक बनाने वाले हैं?

'बालक पालक' की कहानी बहुत ही अच्छी थी। लेकिन हम लोग रीमेक के बारे में नहीं सोच रहे। यह जरूर सोच रहे थे कि क्या वह कहानी आगे बढ़ सकती है। इस फिल्म की कहानी माता पिता और बच्चों के सेक्स एजुकेशन के बारे में थी। आज के दौर में अगर उस बारे में बात करनी है, तो किस तरह से बात कर सकते हैं। इस फिल्म में बहुत ही खूबसूरत संदेश देने की कोशिश की गई थी। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो बहुत सारे स्कूल में इस फिल्म के शो हुए थे।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Interview ved is going to release on tv in hindi and upcoming comedy movie with indra kumar
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'लय भारी' को भी ट्रेंड सेटर फिल्म माना जाता है...
जेनेलिया से मैने एक बात सीखी कि काम महत्वपूर्ण होता है ना कि भाषा। अगर मराठी में 'लय भारी' जैसे जॉनर की फिल्म बन रही है तो  हिंदी में 'एक विलेन' जैसे जॉनर की फिल्में बन रही है तो क्यों न किया जाए। अगर 'धमाल' और 'हाउसफुल' जैसी कॉमेडी बन रही  तो क्यों किया जाए। जब मैं अपने करियर को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि हर तरह की फिल्में करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed