बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
ट्रेलर में 'गुड न्यूज' देख रितेश का ऐसा ट्वीट, सरकार से क्यों नाराज हैं ऋषि कपूर? पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड न्यूज का ट्रेलर देख रितेश देशमुख ने किया ट्वीट
Iske liye ek chumma toh banta hai Sundi 😘😂 https://t.co/F9fty8kIbB
अक्षय-करीना की फिल्म 'गुड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स के साथ बॉलीवुड एक्टर्स की भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ट्रेलर देखकर अक्षय के को-स्टार और दोस्त रितेश देशमुख ने ट्वीट कर ट्रेलर की खूब तारीफ की। जिसके बाद अक्षय ने जवाब देते हुए लिखा, 'इसके लिए एक चुम्मा तो बनता है सुंडी...' बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 दिसंबर को रिलीज होगी। अक्षय-करीना के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं।
शाहिद कपूर संग जर्सी में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ कौन सी अभिनेत्री होगी इसका खुलासा हो गया है। फिल्म में शाहिद के साथ सुपर 30 और बाटला हाउस में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने वाली मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इस फिल्म को लेकर और शाहिद के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म जर्सी तेलुगू फिल्म की रीमेक है, जिसे गौतम तिन्नानुरी निर्देशित कर रहे हैं। गौरतलब है कि गौतम तिन्नानुरी ने ही ओरिजनल जर्सी को भी निर्देशित किया है।
जरीन के पसंदीदा हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
इन दिनों टेलीविजन जगत में बिग बॉस का बोलबाला है। बॉलीवुड सितारे भी इसे देखना पसंद करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान से उनके फैन्स ने पूछा कि उन्हें बिग बॉस में कौन सा कंटेस्टेंट पसंद है तो उन्होंने जवाब में कहा, सिद्धार्थ शुक्ला। दरअसल सिद्धार्थ केवल जरीन के ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स के पसंदीदा हैं। सिद्धार्त की फैन फॉलोइंग देखकर उनके शो जीतने के दावे भी किए जा रहे हैं।
हुड़-हुड़ दबंग की शूटिंग में मस्ती करते दिखे सलमान
Watch the making of the iconic 'Hud Hud Dabangg' song. #HudHudDabanggMakinghttps://t.co/rhJjhiINFU@BeingSalmanKhan @arbaazSkhan @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SajidMusicKhan @wajidkhan7 @adityadevmusic @shabinaakhan @SKFilmsOfficial @TSeries
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 का उनके फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के आईकॉनिक टाइटल ट्रैक हुड़-हुड़ दबंग की मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान अपनी टीम के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फिल्म के मेकर्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है। बता दें कि इस गाने की शूटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर घाट पर हुई है।