Genelia Dsouza: 'मैं कितना लकी हूं', पत्नी जेनेलिया डिसूजा के जन्मदिन पर रितेश ने दी शुभकामनाएं; लिखा खास नोट
Ritesh Deshmukh Post On Genelia Dsouza Happy Birthday: आज 5 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रितेश देशमुख ने कई प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही एक्टर ने पत्नी के लिए एक इमोशनल लंबा नोट भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश देशमुख ने आज 5 अगस्त मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जेनेलिया के साथ कई शानदार अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन खास तस्वीरों के साथ रितेश ने जेनेलिया को जन्मदिन की शुभकमानाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी पत्नी, मेरा प्यार। आज तुम्हारा जन्मदिन है, और ये मुझे याद दिलाता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो।'
आगे रितेश ने अपनी इस पोस्ट के जरिए जेनेलिया की खूबियों के बारे में जिक्र करते हुए लिखा, 'तुम एक अद्भुत इंसान हो—तुम मुझे हंसाती हो, हमारे बच्चों की सबसे अच्छी मां हो, एक प्यारी बेटी हो, और एक सच्ची दोस्त हो। तुम में बहुत सारी खूबियां हैं, और तुम हमेशा दूसरों को अपना प्यार और समय देती हो। तुम हमारे परिवार की ताकत हो, तब भी जब तुम थक जाती हो। तुम वो प्यार हो जो हमें जोड़े रखता है।'
आगे रितेश ने जेनेलिया को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हुए लिखा, 'तुम मुझे चिढ़ाती हो, हंसी-मजाक करती हो, और दोस्तों के साथ मेरे किस्से सुनाकर मुझे शर्मिंदा करती हो, लेकिन मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। तुम हमेशा मेरे साथ रहती हो, मेरा हौसला बढ़ाती हो और मेरा सबसे बड़ा सहारा हो। तुम हमारे घर की जान हो, और हमारे बच्चे हमेशा तुम्हारी ओर देखते हैं। आज, मैं चाहता हूं कि तुम्हें अपनी हर खूबी पर गर्व महसूस हो। तुम्हें खुशी, प्यार, और थोड़ा आराम मिले क्योंकि तुम ने ये सब कमाया है।'
रितेश ने आगे खुद को खुशकिस्मत बताते हुए लिखा, 'तुम मुझे बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हो। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो। मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं और अपनी पूरी जिंदगी तुम्हें ये दिखाने में बिताऊंगा। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान।'